28 October 2026
By: Aaj Tak Auto
रॉयल एनफील्ड अपनी बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Classic 350 को बड़े बदलाव के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है.
Photo: Royal Enfield
हाल ही में सोशल मीडिया पर नई Royal Enfield Classic 350 का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें बाइक में एक बड़ा अपडेट देखने को मिला है.
Photo: Royal Enfield
दरअसल, क्लासिक 350 को अब ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन मिलने जा रहा है. स्पाई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, इस ट्यूबलेस स्पोक व्हील दिए गए हैं.
Photo: Royal Enfield
मैडेलियन ब्रोंज कलर की इस नई क्लासिक 350 के लुक और डिज़ाइन में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है.
Photo: Royal Enfield
इसमें पहले की ही तरफ टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ByBre कैलिपर्स और फ्रंट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) रिंग दिख रहा है.
Photo: Royal Enfield
ट्यूबलेस टायर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पंचर होने पर इसकी हवा सामान्य ट्यूब वाले टायर के मुकाबले धीरे-धीरे निकलती है, जिससे बाइक पर कंट्रोल बना रहता है
Photo: Royal Enfield
इसमें अलग से ट्यूब नहीं होती, इसलिए ट्यूब के कटने या पिंच होने की समस्या नहीं आती. ट्यूबलेस टायर में छोटे पंचर को बिना टायर का पूरा हिस्सा खोले रिपेयर किया जा सकता है.
Photo: Royal Enfield
इसके अलावा, यह हवा का दबाव सही रहने पर बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस और अच्छी हैंडलिंग देने में मदद करता है.
Photo: Royal Enfield
इस बाइक में 349 सीसी का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक एयर-ऑयल कूल्ड पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 20.21 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Royal Enfield
कंपनी का दावा है कि, इसकी टॉप-स्पीड तकरीबन 120 किमी प्रतिघंटा है और ये बाइक आमतौर पर 40 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Royal Enfield
मौजूदा Classic 350 की कीमत 1.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 2.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
Photo: Royal Enfield