22 September 2026
By: Aaj Tak Auto
रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 को एक बड़ा अपडेट दिया है.
Photo: Royal Enfield
कंपनी ने क्लासिक 350 को अब नए सिग्नेचर व्हाइट (Signature White) कलर में लॉन्च किया है. यह नया रंग Classic 350 के सबसे महंगे वेरिएंट में शामिल है.
Photo: Royal Enfield
इससे पहले हाल ही में बाइक को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ अपडेट किया गया था और अब नए कलर के जरिए कंपनी ने इसके लुक को और बेहतर बना दिया है.
Photo: Royal Enfield
नया सिग्नेचर व्हाइट कलर Classic 350 के मौजूदा Emerald कलर के साथ सबसे महंगे वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया है.
Photo: Royal Enfield
नए कलर के जुड़ने के बाद Royal Enfield Classic 350 अब कुल 9 वेरिएंट में उपलब्ध हो गई है.
Photo: Royal Enfield
Classic 350 के इन वेरिएंट्स में सबसे बड़ा अंतर कलर और रिम्स का है. 9 में से 7 वेरिएंट में ट्यूब वाले टायर के साथ वायर-स्पोक रिम्स मिलते हैं.
Photo: Royal Enfield
वहीं, दो वेरिएंट में अलॉय रिम्स दिए गए हैं. हालांकि, सभी वेरिएंट में आगे 19-इंच और पीछे 18-इंच के पहिए ही मिलते हैं.
Photo: Royal Enfield
सिग्नेचर व्हाइट वेरिएंट में वायर-स्पोक रिम्स और ट्यूब वाले टायर दिए गए हैं. गन ग्रे और स्टील्थ ब्लैक ऐसे दो कलर हैं, जिनमें अलॉय रिम्स का विकल्प मिलता है.
Photo: Royal Enfield
कलर और रिम्स के अलावा Classic 350 के वेरिएंट्स में एक और बड़ा अंतर ट्रिपर नेविगेशन पॉड का है. यह डिवाइस बाइक में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देता है.
Photo: Royal Enfield
Classic 350 में वही 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर J-Series इंजन मिलता है. यह इंजन 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Royal Enfield
इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि डुअल-चैनल ABS सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलता है.
Photo: Royal Enfield
नए सिग्नेचर व्हाइट कलर की कीमत 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है.
Photo: Royal Enfield