30 July 2026
By: Aajtak Auto
350 सीसी के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है. तमाम कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री कर रही हैं और तेजी से बढ़ते यूजर बेस का कुछ हिस्सा चाहती हैं.
Photo: royalenfield.com
हालांकि, रॉयल एनफील्ड के मुकाबले कोई दूसरा खड़ा नहीं हो पाया है. यहां तक की 350 सीसी से 450 सीसी के सेगमेंट में टॉप 4 बाइक्स रॉयल एनफील्ड की हैं.
Photo: royalenfield.com
इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की बात करें, तो लोगों की चहेती रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नाम सबसे ऊपर है.
Photo: royalenfield.com
जून 2026 में इस बाइक की 40,660 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल जून में कंपनी ने इसकी 29,172 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: royalenfield.com
यानी ईयर-ऑन-ईयर बाइक की सेल में 11,488 यूनिट्स (लगभग 39.38 फीसदी) का इजाफा हुआ है. मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 33.17 फीसदी है.
Photo: royalenfield.com
रॉयल एनफील्ड क्लाकिल 350 की कीमत 1.82 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 2.17 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: royalenfield.com
इसमें 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड जे सीरीज का इंजन मिलता है, जो 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: royalenfield.com
बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इस बाइक का कुल वजन 195 किलोग्राम है.
Photo: royalenfield.com
ये रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. इसे मल्टीपल कलर और फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है.
Photo: royalenfield.com