Bullet 650 या Classic 650? कौन-सी बाइक आपके लिए है बेस्ट

31 May 2026

By: Ashwin Satyadev

Bullet 650 लॉन्च

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपनी नई Bullet 650 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.

Photo: royalenfield.com

Classic 650 से तुलना

इस नई बाइक के बाजार में आते ही इसकी तुलना Classic 650 से होने लगी है. ज्यादातर लोगों के जेहन में ये सवाल भी है कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है.

Photo: royalenfield.com

कुछ बातें करती हैं अलग

कीमत से लेकर इंजन और फीचर्स तक, दोनों में काफी समानताएं हैं. लेकिन कुछ ख़ास बातें भी हैं जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनाती हैं.

Photo: royalenfield.com

कितनी है कीमत

Bullet 650 को कंपनी ने 3,64,865 रुपये में लॉन्च किया है. दिलचस्प ये है कि Classic 650 की शुरुआती कीमत भी इतनी ही है.

Photo: royalenfield.com

बात कीमत की नहीं...

दोनों के बीच कीमत का अंतर लगभग जीरो है. यानी यहां फैसला कीमत का नहीं, बल्कि आपकी पसंद और पर्सनैलिटी पर ज्यादा निर्भर करता है.

Photo: royalenfield.com

कलर ऑप्शन

Bullet 650 को बैटलशिप ब्लू और कैनन ब्लैक जैसे दो रंगों में पेश किया गया है. वहीं Classic 650 चार कलर ऑप्शन में आती है.

Photo: royalenfield.com

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों मोटरसाइकिलों में 647.95cc का पैरलल-ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 46bhp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: royalenfield.com

वजन, ग्राउंड क्लीयरेंस

243 किग्रा वजन, 800 मिमी की सीट हाइट और 154 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दोनों में समान है. हालांकि कुछ राइडर्स को ये बाइक भारी लग सकती है.

Photo: royalenfield.com

एक समान परफॉर्मेंस

अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि इनमें से कोई एक बाइक ज्यादा तेज, हल्की या ज्यादा आरामदायक होगी, तो ऐसा नहीं है. 

Photo: royalenfield.com

सिटी और हाइवे राइड

दोनों का परफॉर्मेंस स्मूथ, टॉर्की और आरामदायक राइडिंग वाला है. सिटी राइड और हाईवे क्रूजिंग पर ओवरटेक करने के लिए इंजन पर्याप्त पावर देता है.

Photo: royalenfield.com

रोड प्रेजेंस में अंतर

Bullet 650 की सबसे बड़ी ताकत उसका नाम और उसकी विरासत है. यह बाइक ट्रेडिशनल Bullet की पहचान को बड़े 650cc इंजन के साथ आगे बढ़ाती है. 

Photo: royalenfield.com

कैसा है डिजाइन

इसका डिजाइन सिंपल, स्ट्रेट और रेट्रो फील वाला रखा गया है. लंबी सीट, वायर-स्पोक व्हील्स, ट्विन एग्जॉस्ट और सीधा-सादा लुक इसे एक असली Bullet जैसा एहसास देते हैं.

Photo: royalenfield.com

क्लॉसिक है प्रीमियम

दूसरी तरफ Classic 650 भी लीगेसी से भरपूर है, लेकिन उसका अंदाज थोड़ा ज्यादा प्रीमियम है. इसमें क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. 

Photo: royalenfield.com

क्लॉसिक क्यों है अलग

खूबसूरत फ्यूल टैंक, स्टाइलिश फेंडर्स और बेहतर फिनिशिंग इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. जहां भी यह बाइक जाती है, लोगों का ध्यान खीचती है.

Photo: royalenfield.com

क्लॉसिक में ज्यादा ऑप्शन

Classic 650 में ज्यादा रंग और वैरिएंट विकल्प मिलते हैं. इसका टॉप मॉडल 125 एनिवर्सरी एडिशन करीब 3.90 लाख रुपये तक जाता है.

Photo: royalenfield.com

बेहतर चुनने का मौका

वहीं Bullet 650 फिलहाल सिर्फ दो रंगों में उपलब्ध है. ऐसे में ज्यादा कलर वेरिएंट चुनने वालों को Classic 650 पसंद आ सकती है.

Photo: royalenfield.com

एक जैसा हार्डवेयर

दोनों में एक जैसा चेसिस, सस्पेंशन सेटअप, ब्रेक और व्हील साइज दिया गया है. यहां तक की LED हेडलाइट, LED टेललाइट, डुअल-चैनल ABS और टायर सेटअप भी एक है.

Photo: royalenfield.com

Read Next