Royal Enfield की बड़ी बाइक, Bullet 650 लॉन्च, इतने रुपये है कीमत

28 May 2026

By: Aajtak Auto

650cc वाली बुलेट लॉन्च

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारतीय बाजार में अपनी नई बुलेट को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बुलेट (Bullet) 650 को लॉन्च किया है.

Photo: Royal Enfield

कितनी है कीमत? 

इस बाइक को कंपनी ने पिछले हुए EICMA में पेश किया था. भारत में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की कीमत 3.65 लाख रुपये एक्स शोरूम है. 

Photo: Royal Enfield

दो कलर में आएगी 

बुलेट 650 की कीमत क्लासिक 650 के बराबर ही है. इसे दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ब्लू में खरीदा जा सकता है. बुलेट 650 में बहुत कुछ क्लासिक 650 से मिलता जुलता है.

Photo: Royal Enfield

सिंगल सीट मिलेगी 

इसमें क्रोम हेडलाइट्स हूड और टेल लाइट्स मिलती हैं. हालांकि, इसकी सीट्स ज्यादा प्रैक्टिकल हैं. इसमें सिंगल सीट डिजाइन मिलता है. 

Photo: Royal Enfield

छोटा डिस्प्ले मिलता है 

बाइक में डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें छोटा डिजिटल डिस्प्ले मिलता है. ये डिस्प्ले फ्यूल गेज और ओटोमीटर के लिए है. 

Photo: Royal Enfield

इंजन और पावर 

बुलेट 650 में क्लासिक 650 वाला ही 648सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 47 एचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

Photo: Royal Enfield

क्लासिक से सस्ती 

ये बाइक सिर्फ एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में आती है. इसकी कीमत 3.65 लाख रुपये है, जो क्लासिक 650 के टॉप वेरिएंट्स से 14 हजार कम है. 

Photo: Royal Enfield

क्यों खास है ये बाइक? 

बुलेट 650 रॉयल एनफील्ड के लॉन्ग व्हीलबेस 650 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड सबसे सस्ती बाइक है. इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड तीन और बाइक्स आती हैं. 

Photo: Royal Enfield

दूसरी बाइक्स भी आती हैं

रॉयल एनफील्ड के लॉन्ग व्हीलबेस 650 प्लेटफॉर्म पर ही सुपर मेटियोर 650, शॉटगन 650 और क्लासिक 650 ट्विन आती हैं. 

Photo: Royal Enfield

Read Next