01 Sep 2026
By: Aajtak Auto
अगस्त का महीना रॉयल एनफील्ड के लिए शानदार रहा है. कंपनी ने इस महीने अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स का आंकड़ा छू लिया है.
Video: royalenfield.com
अगस्त 2026 में रॉयल एनफील्ड ने 1,26,479 मोटरासाइकिलें बेची हैं. ये पिछले साल के अगस्त के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है.
Photo: royalenfield.com
पिछले साल इस महीने कंपनी ने 1,14,002 बाइक्स बेची थीं. कंपनी की घरेलू सेल 11 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,14,204 यूनिट्स पर पहुंच गई है.
Photo: royalenfield.com
वहीं अगस्त में एक्सपोर्ट 10 परसेंट बढ़ा है. अगस्त 2026 में रॉयल एनफील्ड ने 12,275 बाइक्स एक्सपोर्ट की है, जो पिछले साल 11,126 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थीं.
Photo: royalenfield.com
अगस्त 2025 के आंकड़े उस वक्त अपने आप में रिकॉर्ड थे, लेकिन अब कंपनी ने उन्हें तोड़ दिया है. यहां तक की अगस्त 2026 कंपनी की सेल्स का बेस्ट महीना है.
Photo: royalenfield.com
इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 1,10,574 बाइक्स बेची थीं. जो अगस्त 2024 के मुकाबले 55 परसेंट ज्यादा थी.
Photo: royalenfield.com
इस वित्तवर्ष की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड मजबूती से आगे बढ़ रही है. अप्रैल से अगस्त तक में कंपनी ने कुल 5,75,138 बाइक्स बेच दी हैं.
Photo: royalenfield.com
पिछले साल के आंकड़ों के मुकाबले इस साल कंपनी की सेल 23 परसेंट बढ़ी है. वित्तवर्ष 2025-26 में अप्रैल से अगस्त के बीच कंपनी की सेल 4,67,575 यूनिट्स हुई थी.
Photo: royalenfield.com
हालांकि, इस दौरान कंपनी का एक्सपोर्ट कम हुआ है. इस साल कंपनी ने अब तक 54,443 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है.
Photo: royalenfield.com