Royal Enfield ला रही 750cc की धांसू बाइक, चल रही है टेस्टिंग
08 Mar 2026
By- Aajtak Auto
कई बाइक्स होंगी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड कर रही है. कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है.
Photo: royalenfield.com
इसके अलावा कंपनी 750cc की मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है. Continental GT 750 को कई बार स्पॉट किया गया है.
Photo: royalenfield.com
रॉयल एनफील्ड की Continental GT-R 750 को हाल में स्पॉट किया गया है. अपनी 650cc सिबलिंग की तरह ही ये बाइक भी कैफे रेसर स्टाइल में आएगी.
Photo: royalenfield.com
रेट्रो लुक वाली इस बाइक में क्वार्टर फेयरिंग और बड़ा इंजन कवर नजर आ रहा है. एग्जॉस्ट पर भी क्लासिक क्रोम फिनिश दी गई है.
Photo: royalenfield.com
स्पीडोमीटर और टैकोमीटर के लिए क्रोम की रिंग वाले डायल्स मिलेंगे. बाइक का लुक पुराने जमाने की कैफे रेसर जैसा है.
Photo: royalenfield.com
टेस्टिंग के दौरान इसे ट्रांसपैरेंट विंडस्क्रीन के साथ स्पॉट किया गया है. बाइक में LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो तमाम जरूरी जानकारी देगा.
Photo: royalenfield.com
कंपनी ने Continental GT-R 750 के साथ ही Continental GT 750 को भी लॉन्च करेगी, जिसमें फेयरिंग नहीं मिलेगी और एक सर्कुलर डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा.
Photo: royalenfield.com
Continental GT-R 750 में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए जाएंगे. इसमें स्लिम सीट और ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट मिलेगा.
Photo: royalenfield.com
एग्जॉस्ट का शेप EICMA 2025 में दिखाए गए वर्जन से अलग होगा. बाइक की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
Photo: royalenfield.com
Read Next
ये भी देखें
1 लाख के पार हुई Tata Sierra की बुकिंग, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला
कम दाम, धांसू माइलेज और स्पेस भी खूब! 14 लाख लोगों ने खरीदी ये कार
Jetour T2: बोल्ड लुक... 5 स्टार सेफ्टी! लॉन्च से पहले छा गई ये SUV
Royal Enfield की इस बाइक पर टूट पड़े लोग! बिक गईं 6 लाख यूनिट