22 June 2026
By: Ashwin Satyadev
भारतीय बाजार में हमेशा से ही कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड रही है. लेकिन बीते कुछ सालों में 350 सीसी सेगमेंट तेजी से मशहूर हुआ है.
Video: ITG
इस सेगमेंट में बाजार में एक से बढ़कर एक कई मॉडल मौजूद हैं. जो अलग-अलग राइडर्स की स्टाइल और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.
Photo: ITG
अगर आप भी अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से सही बाइक चुनना चाहते हैं, तो यह सेगमेंट आपके लिए कई दमदार और बेहतर विकल्प लेकर आता है.
Photo: ITG
आज हम आपके लिए 350 सीसी सेगमेंट के ऐसे ही टॉप-5 बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं. जिन्हें आप अपने जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं. देखें लिस्ट-
Photo: ITG
ये सबसे किफायती 350 सीसी बाइक्स में से एक है. अगर आप एक किफायती हैवी बाइक चाहते हैं तो बेहतर विकल्प है. इसे डेली कम्यूटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: tvsmotor.com
संभव है कि टीवीएस रोनिन में आपको सही मायनों में 350 सीसी सेगमेंट की फील न आए. लांग ट्रिप्स आपको थोड़ा उबाई लग सकता है.
Photo: tvsmotor.com
अगर आप क्विक एक्सेलेरेशन और कभी-कभी हाईवे क्रूजिंग के शौकीन हैं तो रोडस्टर बेहतर विकल्प हो सकती है. हालांकि इसका डिजाइन काफी यूनिक है.
Photo: ITG
यदि आप बेवजह वाइब्रेशन और रिपाइन्मेंट से परेशान होते हैं तो आपको रोडस्टर को नजरअंदाज करना चाहिए. इसके पार्ट्स भी महंगे आते हैं.
Photo: ITG
जावा की ये बाइक अपने यूनिक स्टाइल और ब्रांड की लीगेसी के साथ चलती है. ये बाइक उनके लिए बेस्ट है जो स्पोर्टी और रेट्रो दोनों फील चाहते हैं.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
जावा के लिए सबसे बड़ा इशू इसका सर्विस नेटवर्क है. इसके अलावा इस बाइक की रीसेल वैल्यू भी एक बड़ा कंसर्न हो सकती है.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
होंडा सीबी सीरीज की इस बाइक में पावरफुल इंजन के साथ स्मूथ राइड मिलती है. जो हाईवे पर लांग ट्रिप्स के लिए बेहतरीन एक्सीपीरिएंस देता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा इसे बिग-विंग शोरूम से बेचता है, जिसका नेटवर्क अभी कम है. इसमें स्मूथ राइड तो मिलती है, लेकिन स्पोर्टीनेस की कमी भी खलती है.
Photo: honda2wheelersindia.com
रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक उनके लिए बेस्ट है, जो रेट्रो-स्टाइल के साथ-साथ कंफर्टेबल क्रूजिंग का मजा लेना चाहते हैं. साथ ही अच्छी रीसेल वैल्यू भी है.
Photo: royalenfield.com
अगर आप लाइटवेट मोटरसाइकिल चाहते हैं तो क्लॉसिक 350 आपके लिए नहीं है. सिटी ट्रैफिक में इसकी ड्राइविंग आपको थका सकती है.
Photo: royalenfield.com