टू-व्हीलर की SUV... फीचर्स हैं कमाल! इस स्कूटर पर टूट पड़े लोग

15 July 2026

By: Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. स्टार्टअप्स ने भी इस सेगमेंट को नई रफ्तार दी है.

Photo: ITG

इस स्टार्टअप का कमाल

ऐसे ही बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप रिवर मोबिलिटी के इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie की बिक्री लगातार बढ़ रही है.

Photo: rideriver.com

सबसे ज्यादा मंथली सेल्स

कंपनी ने जून 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स दर्ज की है. इसके साथ ही कंपनी बेस्ट सेलिंग EV ब्रांड्स की लिस्ट में अपनी जगह मजबूत कर रही है.

Photo: rideriver.com

बिक गए इतने स्कूटर

बीते जून में River Indie के कुल 4,436 यूनिट की बिक्री की है. यह कंपनी के इतिहास की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स रही है.

Photo: rideriver.com

टोटल सेल्स

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में उतरने के करीब तीन साल के अंदर ही कंपनी की कुल बिक्री 40,000 यूनिट के पार हो गई है.

Photo: rideriver.com

कैसा है ये स्कूटर

River Indie को कंपनी ने स्कूटरों के एसयूवी के तौर पर मार्केट करना शुरू किया था. इसका डिजाइन सबसे यूनिक और स्टाइलिश है.

Photo: rideriver.com

बैटरी पैक और रेंज

River Indie में 4 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 161 किमी तक की रेंज देता है.

Photo: rideriver.com

पावर और स्पीड

इसमें मिड-ड्राइव PMSM इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 6.7 kW (करीब 9 bhp) की पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है. 

Photo: rideriver.com

चार्जिंग टाइम

कंपनी के स्टैंडर्ड चार्जर से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं, जबकि 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 6.5 घंटे का समय लगता है.

Photo: rideriver.com

अंडर-सीट स्टोरेज

इसकी सबसे बड़ी खासियत 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज है, जो फिलहाल किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे बड़ा माना जाता है.

Photo: rideriver.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें LED लाइटिंग, 6 इंच का कलर डिजिटल डिस्प्ले, नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, राइड स्टैटिस्टिक्स, OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: rideriver.com

अन्य फीचर्स

इसके अलावा रिवर्स मोड, कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), 14 इंच के अलॉय व्हील और फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई प्रीमियम फीचर्स इसे और बेहतर बनाते हैं.

Photo: rideriver.com

कीमत है इतनी

इस स्कूटर की कीमत 1.46 लाख रुपये से शुरू होती है. बाजार में इसका मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और एथर रिज़्टा जैसे मॉडलों से है.

Photo: rideriver.com

Read Next