25 Sep 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ रही है. इसका असर तमाम कंपनियों की सेल्स पर नजर आ रहा है. इस लिस्ट में नया नाम रिवर का है.
Photo: rideriver.com
रिवर मोबिलिटी का इंडी (River Indie) उन लोगों को खासा पसंद आता है, जो एक बोल्ड और हैवी ड्यूटी स्कूटर चाहते हैं.
Photo: rideriver.com
अगस्त 2026 की बात करें, तो रिवर ने कुल 6,567 स्कूटर्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले इस स्कूटर की सेल्स में 195 परसेंट का इजाफा हुआ है.
Photo: rideriver.com
पिछले साल अगस्त में कंपनी ने सिर्फ 2229 रिवर इंडी स्कूटर्स को बेचा था. स्कूटर की सेल्स में ग्रोथ मंथ-ऑन-मंथ बेसिस पर भी दिख रही है.
Photo: rideriver.com
जुलाई 2026 में कंपनी ने इस स्कूटर की 6,039 यूनिट्स को बेचा था. यानी मंथ-ऑन-मंथ रिवर इंडी की ग्रोथ 9 परसेंट की है.
Photo: rideriver.com
बात करें इस स्कूटर के फीचर्स की तो, कंपनी इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एसयूवी बुलाती है. उसकी वजह है इसका लुक और ड्यूरेबल डिजाइन.
Photo: rideriver.com
इसमें 4kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 160KM है. 10 रुपये प्रति यूनिट के चार्ज से इस स्कूटर को चार्ज करने में 40 रुपये का खर्च आएगा.
Photo: rideriver.com
रिवर इंडी 5 घंटे में 0 से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाता है. इसे 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.7 सेकंड का वक्त लगता है.
Photo: rideriver.com
बेंगलुरु में इस स्कूटर की कीमत 1,56,699 रुपये एक्स शोरूम है. इसमें पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी और 750W का चार्जर भी शामिल हैं.
Video: rideriver.com