5.81 लाख कीमत... टर्बो इंजन! आज लॉन्च होगी सस्ती 7-सीटर कार

28 September 2026

By: Aaj Tak Auto

7-सीटर कारों की मांग 

7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. कम कीमत में ज्यादा सीटिंग और बेहतर परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन इन कारों को और लोकप्रिय बना रहा है.

Photo: ITG

Renault Triber Turbo

Renault आज इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्ती 7-सीटर कार Triber के नए टर्बो पेट्रोल वेरिएंट को बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगा.

Photo: Renault.co.in

कीमत कीमतों का ऐलान

Renault Triber के इस टर्बो वेरिएंट की कीमतों का ऐलान भी आज ही होगा. ये ट्राइबर की हिस्ट्री में पहली बार टर्बो इंजन मिलेगा.

Photo: Renault.co.in

मिलेगा ये इंजन

Triber को अभी तक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता रहा है. अब कंपनी इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर Turbo पेट्रोल इंजन जोड़ने जा रही है. 

Photo: Renault.co.in

पावर, परफॉर्मेंस

यह इंजन 99bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी मौजूदा इंजन के मुकाबले नई Triber में बेहतर पावर और खासकर ज्यादा टॉर्क देखने को मिलेगा.

Photo: Renault.co.in

इन कारों में भी यही इंजन

Renault का यही Turbo पेट्रोल इंजन कंपनी की Kiger और Duster SUV के बेस वेरिएंट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है.

Photo: Renault.co.in

ट्रांसमिशन ऑप्शन

इंजन के साथ ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है.

Photo: Renault.co.in

नहीं होगा बड़ा बदलाव

Turbo इंजन के साथ आने वाली Triber में कंपनी डिजाइन, डायमेंशन या फीचर्स के स्तर पर बड़े बदलाव करेगी, इसकी उम्मीद कम है.

Photo: Renault.co.in

इन वेरिएंट में टर्बो इंजन

नई Triber Turbo को कंपनी खास तौर पर अपने ज्यादा महंगे और हाई-स्पेक ट्रिम्स में पेश कर सकती है.

Photo: Renault.co.in

इनके लिए बेस्ट ऑप्शन

इससे उन ग्राहकों को विकल्प मिलेगा जो Triber की 7-सीटर की यूटिलिटी के साथ ज्यादा दमदार ड्राइविंग चाहते हैं.

Photo: Renault.co.in

बढ़ेगी डिमांड

Renault Triber की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7-सीटर क्षमता और कॉम्पैक्ट साइज है. अब इसमें Turbo इंजन आने से इसकी डिमांड और बढ़ जाएगी.

Photo: Renault.co.in

CNG Turbo 

ये भी ख़बर है कि, कंपनी टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG का भी सरप्राइज दे सकती है. क्योंकि कई मौकों पर सीएनजी वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है.

Photo: Renault.co.in

1 लाख रुपये होगी महंगी

कीमत की बात करें तो Renault Triber के नेचुरली एस्पिरेटेड और Turbo पेट्रोल वेरिएंट्स के बीच करीब 1 लाख रुपये का अंतर हो सकता है.

Photo: Renault.co.in

कीमत है इतनी

मौजूदा Renault Triber की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 8.69 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Renault.co.in

Read Next