6 May 2026
By; Aaj Tak Auto
इंडियन मार्केट में ज्यादा सीटिंग कैपिसिटी वाली कारों की खूब डिमांड रहती है. ऐसी कारों में एक साथ पूरी फैमिली लांग ट्रिप्स का मजा ले सकती है.
Photo: Freepik
बीते कुछ सालों में बाजार में एमपीवी सेगमेंट में कई नए मॉडलों ने दस्तक दी है. जो कम खर्च में ज्यादा सीटिंग स्पेस प्रोवाइड कराते हैं.
Photo: Freepik
ऐसी ही एक कार है Renault Triber, जिसे कंपनी ने हाल ही में अपडेट किया है. 5.80 लाख रुपये की इस 7-सीटर कार पर इस महीने तगड़ी छूट मिल रही है.
Photo: renault.co.in
कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इस महीने ग्राहक Renault Triber की खरीद पर पूरे 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
Photo: renault.co.in
जिसमें कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं. तो आइये देखें कैसी है ये कार.
Photo: renault.co.in
Triber का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम दिखता है. इसके फ्रंट में चौड़ी पियानो ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसमें LED हेडलैम्प और DRLs मिलते हैं.
Photo: renault.co.in
बड़ा बंपर, स्किड प्लेट और फॉग लैंप इसे थोड़ा SUV जैसा स्टाइल देते हैं. साइड प्रोफाइल में रूफ रेल्स और मजबूत बॉडी लाइन इसे दमदार बनाती हैं.
Photo: renault.co.in
इसके केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज थीम, फॉक्स वुड और सिल्वर इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो केबिन को अच्छा लुक देते हैं.
Photo: renault.co.in
इसमें 7-सीटर लेआउट मिलता है, जिसमें दूसरी पंक्ति की सीट स्लाइड और रिक्लाइन होती है, जिससे तीसरी पंक्ति में बैठना आसान हो जाता है.
Photo: renault.co.in
सीट्स फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ आती हैं और केबिन में कई स्टोरेज स्पेस भी दिए गए हैं. एंट्री और एग्जिट भी आसान है, खासकर बुजुर्गों के लिए.
Photo: renault.co.in
इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉएड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो LED हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: renault.co.in
इसके अलावा रेन-सेंसिंग, कीलेस एंट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी मिलते हैं.
Photo: renault.co.in
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड लिमिट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: renault.co.in