Nexon-Brezza की बढ़ेगी मुश्किल! आ रही है मिनी DUSTER

3 February 2026

By; Aaj Tak Auto

Duster से धांसू एंट्री

Renault ने नई डस्टर के साथ बाजार में जोरदार एंट्री की है, लेकिन कंपनी सिर्फ इसी एक मॉडल के भरोसे भारत में अपनी तस्वीर बदलने के मूड में नहीं है.

Credit: Credit Name

Mini Duster की तैयारी

अब कंपनी हर साल नए मॉडल उतारने की तैयारी में है. इसी स्ट्रेटजी के तहत रेनॉ एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसे ‘मिनी डस्टर’ कहा जा रहा है.

Photo; renault.co.in

बढ़ेगा पोर्टफोलियो

Renault आने वाले सालों में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की योजन बना रहा है. नई डस्टर के बाद इसका 7-सीटर वर्जन आने वाला है.

Photo; renault.co.in

CEO ने दिया संकेत

कंपनी के सीईओ और चीफ ग्रोथ ऑफिसर फैब्रिस कैंबोलिव ने एक इंटरव्यू में मिनी डस्टर के संकेत दिए हैं. उन्होंने इसे एक अच्छा आइडिया बताया.

Photo: Screengrab

मिनी डस्टर सीरियस प्रोजेक्ट

इससे साफ है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में इसे हरी झंडी मिल सकती है.

Photo; renault.co.in

Kiger पहले से मौजूद

Renualt Kiger पहले से ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मौजूद है. हालांकि 2025 में बड़ा अपडेट मिलने के बाद भी इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई. 

Photo; renault.co.in

Kiger की स्लो सेल्स

हर महीने कंपनी Kiger के तकरीबन 1,200 यूनिट ही बेच पा रही है. इसकी एक वजह इसका क्रॉसओवर जैसा डिजाइन माना जा रहा है, जबकि इंडियन बायर्स को बॉक्सी डिज़ाइन पसंद है.

Photo; renault.co.in

मिनी डस्टर से उम्मीद

मिनी डस्टर को इसी कमी को दूर करने के लिए लाया जाएगा. नई डस्टर की तरह इसमें भी मजबूत और असली एसयूवी जैसा लुक मिलने की उम्मीद है.

Photo; renault.co.in

मिलेगा बॉक्सी डिज़ाइन

इसका डिजाइन स्ट्रेट और बॉक्सी हो सकता है, जो इसे काइगर से अलग पहचान देगा. इसमें बड़े व्हील, स्टाइलिश बॉडी क्लैडिंग और दमदार रोड प्रजेंस देखने को मिल सकती है.

Photo; renault.co.in

इंजन 

मिनी डस्टर में काइगर वाला ही 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसके साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की संभावना है.  

Photo; renault.co.in

कब होगी लॉन्च

माना जा रहा है कि यह 7-सीटर डस्टर के बाद ही लॉन्च होगी. ऐसे में इसे कंपनी 2027 या 2028 के आसपास बाजार में उतार सकती है.

Photo; renault.co.in

इनसे है मुकाबला

Mini Duster साइज में थोड़ी छोटी होगी, जिससे इसकी कीमत भी कम होगी. बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon जैसी कारों से होगा.

Photo; Cars.tatamotors.com

Read Next