DUSTER का निकलता 'दम'? दो महीने में ही 40% गिरी बिक्री

14  June 2026

By; Aaj Tak Auto

धूम-धाम से आई थी डस्टर

भारत में इस साल मार्च में शानदार वापसी करने वाली रेनो डस्टर ने लॉन्च के समय काफी चर्चा बटोरी थी. कंपनी ने जोर-शोर से लॉन्च किया था.

Video: Renault.co.in

कीमत है इतनी

नई Renault Duster को कंपनी ने 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा था. 

Video: Renault.co.in

अप्रैल से डिलीवरी शुरू

अप्रैल के मध्य से इसके 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू हुई थी. जिसे काफी बेहतर रिस्पांस मिला.

Video: Renault.co.in

मई में बदल गई कहानी

लेकिन मई 2026 के बिक्री आंकड़े कुछ अलग कहानी बयां कर रहे हैं. अचानक से इस एसयूवी की डिमांड में भारी गिरावट देखने को मिली है.

Video: Renault.co.in

केवल बिकीं 1,267 यूनिट्स

रेनो डस्टर ने अप्रैल 2026 में कुल 2,359 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी. हालांकि मई आते-आते यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 1,267 यूनिट्स रह गया.

Video: Renault.co.in

40 फीसदी से ज्यादा गिरावट

यानी महीने-दर-महीने के आधार पर बिक्री में 40% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. ये एक नई नवेली एसयूवी के लिए सकारात्मक संकेत नहीं है.

Video: Renault.co.in

नई कारों के लिए आम बात

नई लॉन्च हुई कारों में शुरुआती बुकिंग और डिलीवरी के कारण पहले कुछ महीनों में बिक्री का उछाल देखना आम बात है.

Video: Renault.co.in

और... हांफने लगी डस्टर

लेकिन बिक्री के दूसरे ही पूरे महीने में इतनी बड़ी गिरावट यह संकेत देती है कि शुरुआती क्रेज जल्दी ही हवा हो गया. और थोड़े दिनों में ही डस्टर हांफने लगी.

Video: Renault.co.in

बाकी है डस्टर का बड़ा दांव

हालांकि डस्टर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. कंपनी नवंबर 2026 तक इसका हाइब्रिड पावरट्रेन वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. जो सबसे बड़ा दांव होगा.

Video: Renault.co.in

स्ट्रांग हाइब्रिड से उम्मीद

नई डस्टर 3 इंजन ऑप्शन में आती है है. जिसमें 1.8 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक 160 पेट्रोल इंजन भी शामिल है. इस इंजन के साथ 1.4 kWh की बैटरी भी दी गई है.

Video: Renault.co.in

EV मोड में दौड़ेगी SUV

यही बैटरी इंजन को एक्स्ट्रा पावर देती है. कंपनी का दावा है कि, शहर में ये एसयूवी 80% प्योर EV मोड, यानी इलेक्ट्रिक मोड में दौड़ेगी.

Video: Renault.co.in

सबसे लोकप्रिय मॉडल

माना जा रहा है कि यही मॉडल ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. कंपनी का दावा है कि, ये सेगमेंट की सबसे पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी होगी.

Video: Renault.co.in

मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो डस्टर पहले से ही काफी आधुनिक SUV है. इसमें 10-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स दिए गए हैं.

Video: Renault.co.in

अन्य फीचर्स

इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, LED हेडलैंप्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे और ख़ास बनाते हैं.

Video: Renault.co.in

Read Next