फैमिली के लिए कितनी सेफ है DUSTER! क्रैश टेस्ट में मिली इतनी रेटिंग

20 April 2026

By; Aaj Tak Auto

Renault Duster

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनॉ ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Duster को लॉन्च किया था.

Photo: renault.co.in

कीमत है इतनी

आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये तय की गई, जो टॉप मॉडल के लिए 18.69 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: renault.co.in

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट

अब इस एसयूवी को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया है. 

Photo: bncap.in

मिली 5-स्टार रेटिंग

इस क्रैश टेस्ट में रेनॉ डस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. ये रेटिंग एसयूवी के सभी वेरिंएट पर लागू होगी.

Photo: bncap.in

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन

Duster ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.49 अंक हासिल किए हैं. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं. 

Photo: bncap.in

डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट

क्रैश टेस्ट के दौरान डस्टर ने फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.49 प्वाइंट स्कोर किया है.

Photo: bncap.in

मूवेबल डिफॉर्मेबल टेस्ट

साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे पूरे 16 में से 16 अंक मिले. यह दिखाता है कि टक्कर की स्थिति में यह SUV आगे और पीछे बैठे यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा देती है.

Photo: bncap.in

बच्चों की सुरक्षा

चाइल्ड सेफ्टी के मामले में भी डस्टर ने शानदार प्रदर्शन किया है. चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम के साथ इसे कुल 45 अंक मिले.

Photo: bncap.in

डायनामिक टेस्ट

SUV ने डायनामिक टेस्ट में 24 में से 24 प्वाइंट, CRS इंस्टॉलेशन में 12 में से 12 प्वाइंट और व्हीकल असेसमेंट में 13 में से 9 प्वाइंट स्कोर किया है.

Photo: bncap.in

एडवांस सेफ्टी 

डस्टर की सेफ्टी का सबसे बड़ा कारण इसकी हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी है, जो टक्कर के समय इम्पैक्ट को ऑब्जर्व कर लेती है.

Photo:Renault.co.in

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टन एयरबैग, ड्राइवर नी एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo:Renault.co.in

फैमिली के लिए परफेक्ट

ISOFIX एंकर, रियर डोर चाइल्ड लॉक और मजबूत क्रैश परफॉर्मेंस के साथ रेनॉल्ट डस्टर एक परफेक्ट फैमिली SUV बनकर सामने आई है.

Photo:Renault.co.in

डिलीवरी शुरू

17 मार्च को लॉन्च हुई नई डस्टर की डिलीवरी देश भर में शुरू कर दी गई है. हाल ही में ग्लोबल CEO ने पहले कार की चाबी ग्राहक को सौंपी है.

Photo:Renault.co.in

हाइब्रिड के लिए इंतजार

इसके हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को दीवाली तक इंतजार करना होगा. 

Photo:Renault.co.in

Read Next