Creta-Sierra का बिगड़ेगा गेम! कल इस SUV की कीमतों का ऐलान

16 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Renault Duster

Renault ने बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी नई Duster को भारतीय ग्राहकों के बीच पेश किया था.

Video: ITG

कल कीमत से उठेगा पर्दा

अब कल यानी 17 मार्च को कंपनी इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान करने जा रही है. नई डस्टर की बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है. 

Photo: renault.co.in

RGMP प्लेटफॉर्म

रेनॉ इंडिया के चीफ इंजीनियर डा. वी. विक्रमन ने बताया कि, "नई डस्टर को कंपनी ने रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (RGMP) पर तैयार किया है."

Photo: renault.co.in

RGMP प्लेटफॉर्म

उन्होंने कि, "नई डस्टर में 90 प्रतिशत इंडियन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे कीमत कम रखने में काफी मदद करेगा. ये एसयूवी बेस्ट इन क्लास हैंडलिंग प्रोवाइड करती है. "

Photo: renault.co.in

कैसा है डिज़ाइन

नई Duster की हेडलाइट्स में आइब्रो शेप वाले LED डीआरएल दिए गए हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करते हैं.

Photo: renault.co.in

फ्रंट लुक

ग्रिल पर 'DUSTER' बैजिंग दी गई है. फ्रंट बंपर में उभरा हुआ सिल्वर सराउंड दिया गया है, जो पहली जनरेशन डस्टर की याद दिलाता है.

Photo: renault.co.in

रियर प्रोफाइल

पिछले हिस्से में में एलईडी टेललाइट्स को एक लाइट बार से जोड़ा गया है. इसके अलावा रियर वाइपर और वॉशर के साथ रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है.

Photo: renault.co.in

3 इंजन ऑप्शन

नई डस्टर 3 इंजन ऑप्शन में आ रही है. जिसमें 1.8 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी शामिल है. इस इंजन के साथ 1.4 kWh की बैटरी भी दी गई है.

Photo: renault.co.in

EV मोड में दौड़ेगी डस्टर

कंपनी का दावा है कि, सिटी में ये एसयूवी 80% तक प्योर EV मोड में दौड़ेगी. इस इंजन को 8-स्पीड DHT ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Photo: renault.co.in

टर्बो इंजन का ऑप्शन

डस्टर में 1.3 लीटर टर्बो इंजन का भी ऑप्शन मिलता है. ये इंजन 163 PS की पावर और 280 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: renault.co.in

1.0 लीटर इंजन

इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने पर फोकस करेगा.

Photo: renault.co.in

केबिन फीचर्स

डस्टर में 10.1 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है. इसके साथ 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.

Photo: renault.co.in

सेफ्टी फीचर्स

इसमें बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, लेवल 2 ADAS इसे और ख़ास बनाते हैं.

Photo: renault.co.in

बूट स्पेस

नई डस्टर में 518 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है, जिसे 700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है. ये सेग्मेंट में किसी भी दूसरे मॉडल के मुकाबले 80 लीटर ज्यादा है.

Photo: renault.co.in

इनसे है मुकाबला

बाजार में नई डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टॉस जैसे मॉडलों से होगा.

Photo: renault.co.in

कैसे होगी डिलीवरी

सबसे पहले टर्बो इंजन वेरिएंट की डिलीवरी शुरू की जाएगी. इसके बाद स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को दिवाली तक का इंतज़ार करना होगा.

Photo: renault.co.in

Read Next