फुल टैंक में 1400KM... 80% बिना पेट्रोल के चलेगी SUV, कीमत इतनी

18 October 2026

By: Ashwin Satyadev

Duster Hybrid

Renault ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी डस्टर के नए हाइब्रिड अवतार Duster Hybrid को लॉन्च कर दिया है.

Photo: renault.co.in

कीमत है इतनी

आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ पावरफुल बैटरी से लैस इस हाइब्रिड एसयूवी की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये तय की गई है.

Photo: renault.co.in

6.5 लाख रुपये महंगी

जो कि अपने रेगुलर पेट्रोल मॉडल की कीमत (10.49 लाख रुपये) की तुलना में तकरीबन 6.5 लाख रुपये महंगी है.

Photo: renault.co.in

21 हजार में बुकिंग शुरू

कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 21,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. इसकी डिलीवरी नवंबर से शुरू होगी.

Photo: renault.co.in

3 वेरिएंट में हाइब्रिड

Duster Hybrid को कुल तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसमें बेस मॉडल इवोल्यूशन (16.99 लाख), टेक्नो (18.99 लाख) और टॉप मॉडल (19.49) शामिल हैं.

Photo: renault.co.in

इंट्रोडक्ट्री प्राइस

कंपनी का कहना है कि ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, जो आगामी 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी. यानी अगले साल से कीमतों में इजाफा होगा.

Photo: renault.co.in

हाइब्रिड इंजन

Duster Hybrid में कंपनी ने 1.8 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटरों से जोड़ा गया है. ये सेगमेंट का सबसे बड़ा इंजन है.

Photo: renault.co.in

पावर आउटपुट

ये इंजन 110hp की पावर और 175Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें एक हाई-वोल्टेज जेनरेटर दिया गया है जो इंजन को स्टार्ट करता है.

Photo: renault.co.in

इलेक्ट्रिक मोटर

इसके इंजन के साथ एक 50HP का अलग ट्रैक्शन मोटर दिया गया है जो सीधे फ्रंट व्हील को पावर देता है. एक साथ ये इंजन और मोटर मिलकर 160HP की पावर जेनरेट करते हैं.

Photo: renault.co.in

1.4kWh की बैटरी

SUV का हाइब्रिड सिस्टम 1.4kWh के एक निकिल-मैग्नीज-कोबाल्ट (NMC) बैटरी पर चलता है. इसमें ख़ास मल्टी-मोड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

Photo: renault.co.in

6-स्पीड गियर

कंपनी का कहना है कि, इसमें दो इलेक्ट्रिक गियर हैं और चार पेट्रोल गियर हैं. ये सिस्टम ऑटोमेटिकली स्पीड के अनुसार इन 6 गियर्स के बीच स्विच करता रहता है.

Photo: renault.co.in

केवल EV मोड भी

इसमें ऑल-इलेक्ट्रिक, ओनली पेट्रोल, सीरीज और सीरीज पैरलल हाइब्रिड जैसे अलग-अलग मोड्स हैं. यानी ये SUV केवल EV मोड में भी चलेगी.

Photo: renault.co.in

80% EV मोड में चलेगी

Renault का दावा है कि, ये एसयूवी शहरी ट्रैफिक में 80% तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है. जिससे 29% तक फ्यूल की बचत होती है.

Photo: renault.co.in

शानदार है माइलेज

नई Duster Hybrid तकरीबन 29 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है और 50 लीटर के फुल टैंक में 1400 किमी से ज्यादा चल सकती है.

Photo: renault.co.in

कार की साइज

18 इंच के अलॉय व्हील से लैस डस्टर की लंबाई 4,346 मिमी, चौड़ाई 1,815 मिमी और उंचाई 1,694 मिमी है. इसमें 2,657 मिमी का व्हीलबेस और 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

Photo: renault.co.in

कैसा है केबिन

इसके में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर मिलता है.

Photo: renault.co.in

544 लीटर का बूट

Renault का दावा है कि Duster Hybrid में 544 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. वहीं, पार्सल शेल्फ तक सामान रखने पर इसकी क्षमता 372 लीटर रह जाती है.

Photo: renault.co.in

Read Next