12 Sep 2026
By: Aajtak Auto
रेनो डस्टर पर सितंबर में आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने इस एसयूवी को लॉन्च किया था.
Photo: renault.com
ये पहली बार है जब इस कार पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कार से जुड़े ऑफर्स लिस्ट हैं.
Photo: renault.com
इस पर के चुनिंदा वेरिएंट्स पर कंपनी 1.8 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है. इसमें 30 हजार तक का कैश डिस्काउंट है.
Photo: renault.com
इसके अलावा कंपनी 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैप डिस्काउंट बेनिफिट दे रही है. साथ ही 10 हजार रुपये का लॉयल्टी ऑफर मिल रहा है.
Photo: renault.com
कंपनी पुराने डस्टर को नई डस्टर के एक्सचेंज करने पर 1 लाख रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है. इस तरह से कुल डिस्काउंट 1.8 लाख पहुंच जाता है.
Photo: renault.com
ध्यान रखें कि ये डिस्काउंट अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग है. लॉयल्टी बोनस का फायदा ऑथेंटिक वेरिएंट पर नहीं मिल रहा है.
Photo: renault.com
रेनो डस्टर की कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट 18.49 लाख रुपये का है.
Video: renault.com
रेनो डस्टर फिलहाल दो इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है.
Photo: renault.com
फिलहाल कार का हाइब्रिड इंजन ऑप्शन उपलब्ध नहीं है. अगस्त में इस कार की सिर्फ 406 यूनिट्स बिकी हैं, जो नई डस्टर की सबसे कम सेल है.
Photo: renault.com