Duster की डिलीवरी शुरू, ग्लोबल CEO ने सौंपी पहले ग्राहक को चाबी
16 April 2026
By; Aaj Tak Auto
Duster की वापसी
करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद Renault ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Duster को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर उतार दिया है.
Photo: ITG
कीमत है इतनी
17 मार्च को लॉन्च हुई डस्टर की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी और अब यह तेजी से ग्राहकों तक पहुंच रही है.
Photo: ITG
डिलीवरी शुरू
Duster के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी शुरू कर दी गई है. कंपनी के ग्लोबल CEO फ्रांस्वा प्रोवो ने खुद देश के पहले डस्टर ओनर को चाबी सौंपी है.
Photo: ITG
इनको मिली पहली कार
इस मौके पर चेन्नई के डा. अर्थनारी मणिकवासगम को पहली Duster की चाबी सौंपकर डिलीवरी की शुरुआत की गई.
Photo: ITG
बढ़ रही है डिमांड
डीलर्स के मुताबिक शुरुआती डिमांड काफी मजबूत है और R Pass वाउचर के जरिए हुई प्री-बुकिंग अब तेजी से सेल में बदल रही है.
Photo: ITG
नए प्लेटफॉर्म पर तैयार
नई Duster को रेनॉ ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (RGMP) पर तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसे ख़ास तौर पर इंडियन रोड कंडिशन के हिसाब से बनाया गया है.
Photo: renault.co.in
3 इंजन ऑप्शन
Duster को तीन पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. जिसमें 1.3 लीटर टर्बो, 1.0 लीटर टर्बो और 1.8 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन शामिल हैं.
Photo: renault.co.in
हाइब्रिड के लिए इंतजार
फिलहाल कंपनी ने केवल टर्बो वेरिएंट की ही डिलीवरी शुरू की है. स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट के ग्राहकों को दीवाली तक इंतज़ार करना होगा.
Photo: renault.co.in
कैसा है केबिन
केबिन में ग्रीन एक्सेंट और स्टिचिंग दी गई है. ड्राइवर फोकस्ड डैशबोर्ड में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है.
Photo: renault.co.in
डिस्प्ले का साइज
नई रेनॉ डस्टर में 10.1 इंच का टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.
Photo: renault.co.in
सेफ्टी फीचर्स
इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, TPMS, लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक मिलते हैं.
Photo: renault.co.in
518 लीटर का बूट-स्पेस
नई डस्टर में 518 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है, जिसे 700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है. ये सेग्मेंट में किसी भी दूसरे मॉडल के मुकाबले 80 लीटर ज्यादा है.