23 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में हाइब्रिड कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में यह सेगमेंट और भी तेजी से बढ़ने वाला है.
Video: ITG
हाइब्रिड कारों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि, ये पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों के बीच एक ब्रिज की तरह काम करती हैं.
Photo: ITG
इसमें न माइलेज की चिंता होती है, न ही EV की तरह रेंज एंजॉयटी या चार्जिंग की फिक्र. बल्कि ये कारें दोनों मोड (पेट्रोल-EV) में सड़क पर दौड़ती हैं.
Photo: Geely.com
यही वजह है कि कई ऑटो कंपनियां अगले 12 महीनों में भारतीय बाजार में नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. आइये देखें इन कारों की लिस्ट-
Photo: Geely.com
रेनो अपनी नई Duster Hybrid को इसी साल फेस्टीव सीजन के मौके पर लॉन्च करेगी. 1.8 लीटर इंजन के साथ ये देश की सबसे स्ट्रांग हाइब्रिड एसयूवी होगी.
Photo: ITG
इसके बाद कंपनी Renault Bigster को भी बाजार में उतार सकती है, जो Duster के बाद लॉन्च होगी. ये भी हाइब्रिड वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है.
Photo: ITG
निसान भी भारतीय बाजार में अपनी नई Tekton हाइब्रिड एसयूवी पेश करने की तैयारी में है. जिसे अगले महीने 9 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा.
Video: Insta/nissan_india
BYD अपनी प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल Seal U DM-i को भारत में लॉन्च करने वाली है. यह EV और पेट्रोल दोनों मोड में चल सकेगी. इसमें 1,000 किमी रेंज मिलेगी.
Video:Byd.com
BYD Sealion 6 को बीते ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये प्लग-इन हाइब्रिड SUV भी जल्द दस्तक दे सकती है.
Video:Byd.com
JSW Group भी एक नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV पर काम कर रहा है. हालांकि मॉडल का नाम अभी फाइनल नहीं है, लेकिन ये अगले साल बाजार में आ सकती है.
Photo: jetourglobal.com
वहीं Hyundai भी भारत के लिए खास तौर पर डेवलप की गई अपनी पहली हाइब्रिड SUV लाने की तैयारी में है. इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है.
Photo: Hyundai.com
किआ भी हाइब्रिड सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. कंपनी Kia Sorento हाइब्रिड को 2027 में लॉन्च कर सकती है.
Photo: Kia.com
इसके अलावा Kia Carnival हाइब्रिड भी भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इसमें टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है.
Photo: Kia.com