10.29 लाख दाम, 6 एयरबैग्स... सबसे सस्ती Duster में क्या-क्या मिलता है
17 Mar 2026
By: Abhishek Mishra
मिलते हैं दमदार फीचर्स
रेनो डस्टर की कीमतों का ऐलान हो गया है. कार का बेस वेरिएंट 10.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है.
Video: renault.co.in
हालांकि, आर-पास के साथ इसकी कीमत 10.29 लाख रुपये हो जाती है. आर-पास के तहत आपको कार 31 मार्च 2026 से पहले बुक करनी होगी.
Photo: renault.co.in
कार का बेस वेरिएंट यानी ऑथेंटिक में कई फीचर्स मिलते हैं. इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता है.
Photo: renault.co.in
बेस वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग्स, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं.
Photo: renault.co.in
इसमें कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकर, सेंट्रल लॉक, पावर विंडो मिलेंगी.
Photo: renault.co.in
इसके साथ ही हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटोमेटिक एलईडी लैम्प्स और एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलेंगे. LED टेल लाइट्स भी बेस वेरिएंट में मिलेंगी.
Photo: renault.co.in
कार ओआरवीएम्स पर टर्न इंडिकेटर्स, 17-इंच के स्टील व्हील्स (कवर के साथ), रियर स्पॉयलर, 7-इंच का टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है.
Photo: renault.co.in
डस्टर के बेस वेरिएंट में मैन्युअल एसी, रियर एसी वेंट्स, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील्स, की-लेस एंट्री और 12 वोल्ट का सॉकेट मिलेगा.
Photo: renault.co.in
सेंटर कंसोल स्लाइडिंग आर्मरेस्ट के साथ आता है. रियर सीट 60/40 रेशियो में फोल्ड की जा सकती है और ग्रे सिलाई वाली ब्लैक सीट्स मिलेंगी.
Photo: renault.co.in
Read Next
ये भी देखें
Toyota का बड़ा प्लान, न्यू Fortuner समेत भारत में 4 नई कार होंगी लॉन्च
Creta, Seltos, Sierra से सस्ती... Duster की एंट्री से बदलेगा गेम
Creta-Sierra का बिगड़ेगा गेम! कल इस SUV की कीमतों का ऐलान
4 वजहें... छा गई ये कार! 30 लाख लोगों ने खरीदा, कीमत 6.25 लाख