26 May 2026
By: Aajtak Auto
रेनो भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो ब्रिजर (Bridger) की, जिसका कॉन्सेप्ट कंपनी ने कुछ वक्त पहले जारी किया था.
Photo: Renault
ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जो रेनो काइगर वाले बजट में आएगी. इस कार को कंपनी मिनी डस्टर भी बता रही है, जिसका डिजाइन रग्ड होने वाला है.
Photo: Renault
अब कंपनी ने इस कार का डिजाइन भारत में पेटेंट किया है. ये कार भारत में अगले साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है.
Photo: Renault
रेनो ने इस कार की आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है. लेकिन कंपनी इस कार पर काम कर रही है और भारत इसके लिए बड़ा मार्केट होगा.
Photo: Renault
भारत में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट से होगा. इस सेगमेंट में कई नई गाड़ियां भी लॉन्च होने वाली है.
Photo: Renault
खैर बात करें रेनो ब्रिजर की, तो ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी. इसमें फ्लैट रूफ, एक वर्टिकल विंडस्क्रीन और ब्लैकआउट पिलर मिल सकते हैं.
Photo: Renault
फ्रंट और रियर में चौड़ी हॉरिजॉन्टल ग्रिल्स मिलेंगी. कार पतले हेडलैम्प्स के साथ आएगी. पेटेंट से साफ है कि कार में ब्लैक लोअर बंपर मिलेगा.
Photo: Renault
इस कार को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो पेट्रोल, सीएनजी, माइल्ड हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक चारों ही पावरट्रेन में आ सकती है.
Photo: Renault
इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो चार्ज्ड इंजन मिल सकता है. कार डुअल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आ सकती है.
Photo: Renault