Brezza-Venue से टक्कर... क्या भारत में बदलेगी रेनो की किस्मत?
13 Mar 2026
By: Aajtak Auto
ला रही है नई कार
रेनो भारतीय बाजार में चार नई कार्स को लॉन्च करने वाली है. इसमें से एक सब-कॉम्पैक्ट SUV होगी. इस कार को कंपनी रेनो काइगर के साथ-साथ बेचेगी.
Video: renault.com
काइगर फिलहाल कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जो 4 मीटर से छोटी है. हालांकि, इस कार से कंपनी को खासी सफलता नहीं मिली है.
Photo: renault.co.in
ऐसे में कंपनी ने Bridger का कॉन्सेप्ट पेश किया है. कंपनी ने डस्टर को अनवील करते हुए इस कार के बारे में जानकारी दी थी.
Photo: renault.co.in
उस वक्त कंपनी एग्जीक्यूटिव्स ने कहा था कि वे एक मिनी डस्टर पर काम कर रहे हैं. Bridger उसी मिनी डस्टर का कॉन्सेप्ट है.
Photo: renault.com
माना जा रहा है कि कंपनी Bridger नाम के साथ इस कार को मार्केट में उतार सकती है. इसका प्रोडक्शन अगले साल भारत में शुरू होगा.
Photo: renault.com
ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या ये कार भारतीय बाजार में रेनो की सेल्स को बदल पाएगी. फिलहाल कंपनी कोई खास सेल नहीं कर रही है.
Photo: renault.com
ब्रांड को डस्टर से उम्मीदें हैं, लेकिन उस सेगमेंट में कंपटीशन बहुत ज्यादा है. ऐसे में कंपनी ने एक अल्टरनेटिव चुन लिया है.
Photo: renault.com
ये अल्टरनेटिव Bridger है. फिलहाल इसका कॉन्सेप्ट दिखाया है. कंपनी इस कार को बॉक्सी लुक के साथ लॉन्च करेगी.
Photo: renault.com
कार में Kiger वाला ही इंजन मिल सकता है. कंपनी इस कार को कंपटीटिव प्राइस पर लॉन्च कर सकती है, जिससे ब्रेजा और वेन्यू को चुनौती दी जा सके.
Photo: renault.com
Read Next
ये भी देखें
5.85 लाख में आई थी... अब तक मचा रही बवाल! 11 लाख ने खरीदी ये SUV
₹2.5 रनिंग कॉस्ट! 36KM माइलेज वाली CNG ऑटोमैटिक कारें
5.81 लाख कीमत... टर्बो इंजन! आज लॉन्च होगी सस्ती 7-सीटर कार
Elvish ने Orry को गिफ्ट की देसी कार, कीमत है इतनी