05 May 2026
By: Aajtak Auto
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच पिछले साल एफटीए यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ था. हालांकि, अभी तक इसके रोलआउट की आधिकारिक तारीख नहीं आई है.
Photo: rangerover.com
वहीं जगुआर लैंड रोवर ने यूके से इंपोर्ट होने वाली रेंज रोवर एसवी और स्पोर्ट वेरिएंट की कीमतों में कटौती कर दी है.
Photo: rangerover.com
ये दोनों ही लग्जरी एसयूवी कम कीमत में अब भारत में मिलेंगी. Range Rover SV की कीमतों को कंपनी ने 75 लाख रुपये कम कर दिया है.
Photo: rangerover.com
Range Rover SV अब 3.5 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगी. पहले ये कार 4.5 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर आती थी.
Photo: rangerover.com
वहीं Range Rover Sport SV की कीमतों में भी बदलाव हुआ है. कंपनी ने इसकी कीमत को 40 लाख रुपये कम किया है.
Photo: rangerover.com
पहले Range Rover Sport SV की कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू होती थी, जो अब 2.35 करोड़ रुपये एक्स शोरूम पर मिलेगी.
Photo: rangerover.com
नई कीमतें अभी से लागू हो गई हैं. Range Rover SV की कीमतों में कटौती के साथ ही ग्लॉस और स्टेन फिनिश में अल्ट्रा मैटेलिक पेंट स्टैंडर्ड मिलेगा.
Photo: rangerover.com
हालांकि, भारत में असेंबल होने वाली रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर वेलार और डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.
Photo: rangerover.com
डिफेंडर और डिस्कवरी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. क्योंकि इनका प्रोडक्शन स्लोवाकिया में होता है, जो FTA का हिस्सा नहीं है.
Photo: rangerover.com