बोल्ड लुक, दमदार परफॉर्मेंस! आ गई इलेक्ट्रिक Range Rover 

19 July 2026

By: Aaj Tak Auto

रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक

जगुआर लैंडरोवर ने अपनी नई रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक (EV) की पहली झलक दुनिया के सामने पेश कर दी है.

Photo: ITG

दूसरी इलेक्ट्रिक कार

यह कंपनी की दूसरी प्योर इलेक्ट्रिक Range Rover होगी. इसे हाल ही में ब्रिटेन में आयोजित गुडवुड फेस्टीवल ऑफ स्पीड में पेश किया गया है.

Photo: ITG

कैसा है डिजाइन

Range Rover Sport EV का डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल और डीजल मॉडल जैसा ही होगा.

Photo: ITG

बैटरी पैक

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 118.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलेगा. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 550 PS की पावर और 850 Nm का टॉक जेनरेट करेगी.

Photo: ITG

बैटरी पैक

लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी की वजह से इसकी हैंडलिंग पहले से ज्यादा बेहतर होगी. इसमें एडॉप्टिव डैंपिंग, रियर व्हील स्टीयरिंग और खास इलेक्ट्रिक साउंड जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. 

Photo: ITG

मिलेंगे कई ड्राइविंग मोड

इसके साथ कई ड्राइव मोड, इंटेलिजेंट रीजनरेशन सिस्टम और सिंगल पेडल ड्राइव जैसी मॉडर्न तकनीक भी मिलेगी.

Photo: ITG

क्या कहते हैं MD

रेंज रोवर के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर मार्टिन लिम्पर्ट ने कहा कि, इलेक्ट्रिक पावर रेंज रोवर स्पोर्ट को एक नया ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देगी.

Photo: ITG

MLA फ्लेक्स प्लेटफॉर्म

नई रेंज रोवर इलेक्ट्रिक को जगुआर लैंडरोवर के मॉड्यूलर लांगिट्यूडायनल ऑर्किटेक्चर (MLA) फ्लेक्स प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.

Photo: ITG

EV स्पेशल प्लेटफॉर्म

यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डेवलप किया गया है. कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से प्लग-इन हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन है.

Photo: ITG

2030 तक सभी होंगे EV

JLR ने साफ कर दिया है कि साल 2030 तक रेंज रोवर लाइनअप के सभी प्रमुख मॉडल पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में उपलब्ध होंगे.

Photo: ITG

ये गाड़ियां भी होंगी EV

इसमें Velar और Evoque जैसे मॉडल भी शामिल हैं. कंपनी का टार्गेट आने वाले सालों में अपने पूरे लग्जरी SUV पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक बनाना है.

Photo: ITG

Read Next