7 July 2026
By: Aaj Tak Auto
देश में इस समय E20 पेट्रोल की बहस छिड़ी हुई है. तमाम लोग इस फ्यूल के इस्तेमाल के बाद वाहनों के माइलेज गिरने और मेंटनेंस कॉस्ट बढ़ने की शिकायत कर रहे हैं.
Photo: Screengrab
Photo: Screengrab
दूसरी ओर सरकार लगातार इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के फायदे गिनाने में लगी है. कई वाहन कंपनियों के आधिकारियों ने भी इस फ्यूल की कवायद की है.
Photo: Screengrab
लेकिन इस बीच रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने सरकार से E20 फ्यूल को लेकर अपील की है.
Photo: Screengrab
सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके लिए बाकायदा एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पब्लिक पर जबरदस्ती E20 फ्यूल न थोपने की बात कही है.
Photo: Screengrab
सुनील का कहना है कि, मेरा यह मानना है कि सरकार या अथॉरिटी द्वारा जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपना नहीं चाहिए.
Photo: Getty
उन्होंने कहा कि, मैनें कई बड़ी कार कंपनियों के सर्विस स्टेशन के चीफ इंजीनियरों से बात की है. उनका कहना है कि पुरानी गाड़ियां इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के कम्पैटिबल नहीं है.
Photo: Pexels
सुनील ने कहा कि, 'इथेनॉल में मॉयस्चर (नमी) होता है, जो पुरानी गाड़ी के कुछ इंटर्नल पार्ट़्स को खराब करता है.'
Photo: Pexels
सुनील का कहना है कि, किसी भी मीडिल क्लास फैमिली के लिए कार खरीदना एक प्रॉपर्टी बनाने जैसा है. देश का पैसा बचाना अच्छी बात है लेकिन फोर्स मत कीजिए.
Photo: Pexels
सुनील ने सरकार से अपील की है कि, लोगों को रेगुलर और इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल का विकल्प मिलना चाहिए. ताकि लोग अपने वाहन के अनुसार फ्यूल चुन सकें.
Photo: Pexels
Video: Insta/@sunil_lahri