चलती गाड़ी में जिंदा जला परिवार! CNG कार के साथ न करें ये गलतियां

3 May 2026

By; Ashwin Satyadev

चलती कार में आग

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीते दिनों एक चलती कार में अचानक आग लग गई.

Video: X/TheNewsCanvas_

5 लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. यह हादसा बुधवार रात मौजपुर के पास हुआ.

Photo: Screengrab

हो सकती है लापरवाही

सड़क पर चलते-चलते अचानक धुआं उठना या आग लग जाना सिर्फ एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि कई बार लापरवाही का नतीजा भी होता है. 

Photo: PTI

गैस लीकेज

सीएनजी कार के सीएनजी पाइपलाइन या फिटिंग में खराबी से गैस लीक हो सकती है. जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

Photo: Freepik

आफ्टर मार्केट किट 

आफ्टर मार्केट CNG किट भी खतरे की घंटी है. ये किफायती तो होता है लेकिन लोकल या गलत तरीके से लगाई गई किट हादसे की वजह बन सकता है.

Photo: Freepik

मेंटेनेंस की कमी

समय पर सर्विस न कराने से सिस्टम में खराबी बढ़ जाती है. सीएनजी नॉजिल, वॉल्व इत्यादि की समय-समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है.

Photo: Freepik

इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट

कुछ लोग अपनी सीएनजी कारों में बिना वजह के इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्टाल करवाते हैं. जिससे वायरिंग में मॉलफंक्शन या तकनीकी गड़बड़ी से स्पार्क पैदा हो सकता है.

Photo: Freepik

ओवरहीटिंग

ज्यादा लंबे समय तक एक्सप्रेसवे या हाईवे पर ड्राइविंग के चलते इंजन ज्यादा गर्म होता है. ऐसे में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.

Photo: Freepik

सिलेंडर की खराब हालत

पुराना या डैमेज सिलेंडर भी गैस लीकेज का बड़ा कारण बन सकता है. CNG अतिज्वलनशील होती है, जिससे आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

Photo: Freepik

Read Next