13 June 2026
By: Aajtak Auto
मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज को सिर्फ संगीत का ही शौक नहीं है, बल्कि उन्हें उनके बाइक प्रेम के लिए भी जाना जाता है.
Photo: Insta/Satinder Sartaaj
बाइक्स के लिए उनकी चाहत पहली बार उनके गाने Yezdi में देखने को मिली थी, जिसमें पेस्टल ग्रीन रंग की डी250 क्लासिक मोटरसाइकिल नजर आई थी.
Photo: Insta/Satinder Sartaaj
अब सिंगर ने अपने गैरेज में ब्रांड की एक खास कस्टम मोटरसाइकिल शामिल की है. सतिंदर सरताज एक खास Yezdi Roadster को अपने घर लाए हैं.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
ये बाइक शार्कसाइन ब्लू पेंट कलर में आती है. इसे और खास बनाने के लिए फ्यूल टैंक पर Satinder Sartaaj X Yezdi Custom लिखा गया है.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
ये ग्राफिक्स मोटरसाइकिल के अन्य हिस्सों पर भी देखने को मिलता है. 334cc की ये बाइक 29 एचपी की पावर और 29Nm टॉर्क जनरेट करती है.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
मोटरसाइकिल में डुअल एग्जॉस्ट, डुअल चैनल ABS, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग और ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट में 320 एमएम और रियर में 240 एमएम के डिस्क ब्रेक मिलते हैं. रोड पर ये बाइक अलग ही नजर आती है.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
इस बाइक की सीट हाइट 795 एमएम है, जबकि इसमें 171 एमएम का ग्राउंड क्लियरलेंस मिलता है. इसमें सेंटर-फॉर्वर्ड फुटपेग दिए गए हैं.
Photo: jawayezdimotorcycles.com
भारतीय बाजार में येज्डी रोडस्टर (Yezdi Roadster) की शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. हालांकि, सतिंदर सरताज के लिए इसे कस्टम तैयार किया गया है.
Photo: jawayezdimotorcycles.com