24 August 2026
By: Aaj Tak Auto
पंजाब के मोगा से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक टोयोटा इनोवा कार मालिक ने अपनी नाराजगी जाहिर करने का अनोखा तरीका अपनाया.
Photo: Screengrab
दरअसल, मोगा के रहने वाले दविंदरपाल सिंह ने करीब पांच महीने पहले 31 लाख 30 हजार रुपये में Toyota Innova कार बुक कराई थी.
Photo: toyotabharat.com
इसके बाद एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ने की बात कही और उनसे करीब 54 हजार रुपये और जमा करवा लिए गए. लेकिन अब तक उनकी गाड़ी की RC नहीं मिली.
Photo: toyotabharat.com
कार मालिक के मुताबिक, चंड़ीगढ़ RTO का कहना है कि, कार के बिलिंग और आरटीओ में दर्ज रकम के अंतर है. इसलिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा.
Photo: toyotabharat.com
दविंदरपाल का कहना है कि, वो इस मामले में टोयोटा डीलरशिप से लेकर आरटीओ ऑफिस तक चक्कर लगाए, लेकिन RC नहीं बनी.
Photo: Screengrab
डीलरशिप के खराब बिलिंग मैनेजमेंट और सिस्टम से नाराज होकर दविंदरपाल ने विरोध जताने का अनोखा तरीका निकाला.
Photo: Screengrab
उन्होंने अपनी नई टोयोटा इनोवा कार के छत पर मवेशियों का चारा लादा, गाड़ी के आगे बैल बांधे और निकल पड़े मोगा-जीटी रोड पर.
Photo: Screengrab
सड़क पर बैल से बंधी इनोवा कार को देखकर हर कोई हैरान था. राह चलते लोग इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को अपने फोन के कैमरों में कैद कर रहे थें.
Photo: Screengrab
कार मालिक का कहना है कि, उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी परेशानी कार कंपनी और उच्च अधिकारियों तक पहुंचे और उनकी समस्या का समाधान हो.
Photo: Screengrab
दविंदरपाल का ये अनोखा कारनामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस विरोध प्रदर्शन के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.
video: X/@SunilRavish4