देसी गर्ल का ग्लोबल धमाका! प्रियंका बनीं Bentley की ब्रांड एंबेसडर

13 April 2026

By; Aaj Tak Auto

Bentley की बड़ी तैयारी

सीन सेट है वो भी ग्लोबल लेवल पर. एक तरफ लग्जरी कारों की दुनिया का बड़ा नाम Bentley और दूसरी ओर अपने दम पर ग्लोबल पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस.

Photo: bentleymedia.com

Bentley का ऐलान

ब्रिटिश कार ब्रांड बेंटले मोटर्स ने अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अदायगी का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

Photo: Insta/@gregwilliamsphotography

मार्केटिंग का नया स्टाइल

इस ऐलान के साथ कंपनी ने एक नई सोच और नई स्टाइल की मार्केटिंग की ओर कदम बढ़ाया है, जो पहले से काफी अलग नजर आती है.

Photo: Insta/@gregwilliamsphotography

ख़ास ऐड कैंपेन लॉन्च

Bentley ने इस साझेदारी के साथ एक खास कैंपेन भी लॉन्च किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी.

Photo: bentleymedia.com

क्या होगा कैंपेन में...

यह कैंपेन सिर्फ कार दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उनकी जिंदगी, करियर और सोच को भी करीब से दिखाया जाएगा.

Photo: bentleymedia.com

जल्द आएगी डॉक्यूमेंट्री

कंपनी जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री स्टाइल फिल्म रिलीज करेगी, जिसमें प्रियंका अपने एक्सपीरिएंस और क्रिएटिव सोच के बारे में खुलकर बात करती दिखेंगी.

Photo: bentleymedia.com

ट्रेडिशनल कैंपेन से अलग

इससे साफ है कि Bentley अब ट्रेडिशनल विज्ञापनों से हटकर एक नई और ज्यादा कनेक्टिंग स्टोरीटेलिंग पर ध्यान दे रही है.

Photo: bentleymedia.com

इन्होंने किया है शूट

इस कैंपेन को मशहूर फोटोग्राफर और फिल्ममेकर ग्रेग विलियम्स (Greg Williams) ने शूट किया है. ये शूटिंग सोनी स्टूडियो लॉस एंजेलिस में हुई.

Photo: bentleymedia.com

इस कार के साथ प्रियंका

इसकी कुछ तस्वीरों को बेंटले ने साझा किया है. जिसमें प्रियंका बेंटले की मशहूर कार बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी के साथ पोज देती नज़र आईं.

Photo: bentleymedia.com

ग्लोबल एंबेसडर्स की लिस्ट

प्रियंका अब Bentley के उन खास ग्लोबल एंबेसडर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिनमें ग्रेग विलियम्स और Mai Ikuzawa जैसे नाम पहले से मौजूद हैं.  

Photo: bentleymedia.com

क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा

इस पार्टनरशिप पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें Bentley की कारीगरी हमेशा से पसंद रही है. उनके मुताबिक, हर डिटेल में एक खास सोच होती है, जो इसे अलग बनाती है. 

Photo: bentleymedia.com

कंपनी ने भी जताया भरोसा

Bentley के मार्केटिंग डायरेक्टर बेन वॉटम ने कहा कि प्रियंका में एक नई एनर्जी और सच्चाई है, जो ब्रांड के साथ पूरी तरह मेल खाती है.

Photo: Linkedin/@/benwhattam

क्यों ख़ास है ये कैंपेन

खास बात यह है कि करीब 25 साल के लंबे करियर में यह प्रियंका का पहला बड़ा ऑटोमोबाइल ब्रांड एंडोर्समेंट है.

Photo: Insta/@priyankachopra

हीरो के साथ रही प्रियंका

हालांकि भारतीय दर्शकों को वे 2006 में हीरो होंडा के एक स्कूटर ऐड कैंपेन "वाई शुड ब्वॉयज हैव ऑल द फन" का हिस्सा जरूर रह चुकी हैं.

Photo: ITG

Read Next