'एक दिन इसे हासिल करूंगा...', प्रतीक यादव की 5 करोड़ी 'ब्लू बोल्ट'

13 May 2026

By: Ashwin Satyadev

प्रतीक यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

राजनीति से दूर

38 साल के प्रतीक यादव बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे और राजनीतिक गलियारों से दूर रहते हुए जिम और रियल-स्टेट बिजनेस में मशगूल थे.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

लंदन से पढ़ाई

इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर के यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़े प्रतीक यादव को लग्ज़री कारों का भी खूब शौक था.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

जब खरीदी लेम्बोर्गिनी

एक बार उन्होंने लैम्बोर्गिनी की मशहूर कार Huracan Spyder खरीदी थी. जिसकी कीमत उस वक्त तकरीबन 5 करोड़ रुपये थी.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

प्रतीक की 'ब्लू बोल्ट'

प्रतीक कार को 'ब्लू बोल्ट' भी कहा करते थे. जिसे जब वो सड़क पर लेकर निकलें तो राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हुई. विपक्ष ने कड़े सवाल उठाए.

Video: Insta/@iamprateekyadav

हासिल करने की चाहत

प्रतीक ने एक इंटरव्यू में कहा था, लंदन में पढ़ाई के दौरान उन्होंने लैम्बोर्गिनी गलार्डो कार देखी थी और तब उन्होंने फैसला किया एक दिन इसे हासिल करेंगे.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

कार को लेकर विवाद

जब कार को लेकर विवाद ज्यादा गहराया तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने 5 करोड़ का घर बनवाता तो विवाद नहीं होता. '

Photo: Insta/@iamprateekyadav

फिर चर्चा में ब्लू बोल्ट

आज तब प्रतीक हमारे बीच नहीं हैं, तो एक बार फिर उनकी उसी कार की चर्चा हो रही है. तो आइये देखें कैसी है प्रतीक की 'ब्लू बोल्ट'.

Video: Insta/@iamprateekyadav

2016 में हुई थी लॉन्च

Lamborghini Huracan Spyder को भारतीय बाजार में 2016 में लॉन्च किया गया था. 

Photo: Insta/@iamprateekyadav

पावरफुल इंजन

इस पावरफुल स्पोर्ट कार में 5.2-लीटर V10 इंजन मिलता है, जो 610hp की दमदार पावर और 560Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: lamborghini.com

जबरदस्त स्पीड

ये कार केवल 3.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 324 किमी प्रतिघंटा है.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

भारत में कई मॉडल

हालांकि समय के साथ लैम्बोर्गिनी हुराकेन में कई बदलाव हुए हैं. अब भारतीय बाजार में हुराकेन के कई अलग-अलग मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

इतनी है कीमत

जिसमें हुराकेन ईवो स्पाइडर (4 करोड़), ईवो टेक्निका (4.04 करोड़), ईवो स्टेराटो (4.61 करोड़), ईवो एसटीओ (4.99 करोड़) जैसे मॉडल शामिल हैं.

Photo: Insta/@iamprateekyadav

Read Next