5-स्टार सेफ्टी, करोड़ों में कीमत! एक्सीडेंट में Porsche के हुए दो टुकड़े

2 April 2026

By:: Aaj Tak Auto

जरा सोचिए...

कोई गाड़ी चला रहा हो और अचानक ऐसा भयानक हादसा हो जाए कि पीछे मुड़कर देखें तो कार का आधा हिस्सा ही गायब हो.

Video: ITG

चौंकाने वाला हादसा

ऐसा ही चौंकाने वाला मामला जॉर्जिया के डाउनवुडी शहर से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार Porsche एसयूवी एक्सीडेंट के बाद दो टुकड़ों में बंट गई. 

Photo: FB/dunwoodypolice

बाल-बाल बचा ड्राइवर

अच्छी बात यह रही कि इस खौफनाक एक्सीडेंट के बावजूद ड्राइवर जिंदा बच गया और खुद चलकर बाहर निकल आया.

Photo: FB/dunwoodypolice

क्या कह रही पुलिस

डाउनवुड पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, SUV इतनी स्पीड में थी कि पेड़ से टकराते ही कार बीच से पूरी तरह दो हिस्सों में बंट गई.

Photo: FB/dunwoodypolice

पोर्शे कूपे

यह Porsche Cayenne Coupe कार का एस वेरिएंट है. जिसमें हाई-एंड फीचर्स जैसे कार्बन-सेरामिक ब्रेक और स्पोर्ट एग्जॉस्ट मिलते हैं.

Photo: motortrend.com

तारों से जुड़ी थी कार

हादसे के बाद कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया, जो सिर्फ कुछ तारों और टूटे हिस्सों से जुड़ा हुआ था.

Photo: FB/dunwoodypolice

तबाह हो चुकी थी कार

कार की पैसेंजर सीट सड़क पर पड़ी मिली. वहीं पीछे का हिस्सा, जिसमें लगेज एरिया और बैक सीट्स थीं, पूरी तरह अलग हो चुका था.

Photo: FB/dunwoodypolice

ड्राइवर को मामूली चोट

इस हादसे में ड्राइवर को सिर्फ मामूली चोटें आईं. क्योंकि सिर्फ ड्राइवर सीट वाला हिस्सा ही सबसे ज्यादा सुरक्षित बचा रहा. यही वजह रही कि ड्राइवर की जान बच पाई.

Photo: FB/dunwoodypolice

कार की मजबूती

भले ही Porsche Cayenne पूरी तरह तबाह हो गई, लेकिन इतने भीषण हादसे में ड्राइवर का सुरक्षित बचना कार की सेफ्टी बताता है.

Photo: FB/dunwoodypolice

5-स्टार सेफ्टी

Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यह मॉडल भारत में भी बिकता है और इसके Coupe वेरिएंट की कीमत 1.44 करोड़ रुपये  है. 

Photo: motortrend.com

Read Next