सख्त हुई सरकार! इस डॉक्यूमेंट के बिना EV पर नहीं मिलेगी सब्सिडी

1 April 2026

By; Aaj Tak Auto

PM E-Drive स्कीम

सरकार ने PM E-DRIVE की समय-सीमा बढ़ा दी है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों को 31 जुलाई 2026 तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

Photo: Yamaha.com 

थ्री-व्हीलर पर सब्सिडी

वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, जिसमें ई-रिक्शा और ई-कार्ट शामिल हैं, इनके लिए यह फायदा 31 मार्च 2028 तक जारी रहेगा.

Photo: Bajajauto.com

मंत्रालय का फैसला

इसके अलावा भारी उद्योग मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अब PM E-DRIVE स्कीम के तहत सब्सिडी लेने के लिए आधार जरूरी होगा.

Photo: Simpleenergy.com

फर्जी सब्सिडी पर लगाम

इस फैसले का मकसद सिस्टम को ज्यादा ट्रांसपैरेंट बनाना और गलत या फर्जी तरीके ली जा रही सब्सिडी (Subsidy) पर रोक लगाना है.

Photo: Simpleenergy.com

आधार जरूरी, तभी मिलेगा फायदा

भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो लोग PM E-DRIVE स्कीम के तहत इंसेंटिव लेना चाहते हैं, उन्हें आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा. 

Photo: PTI

बिना आधार वालों की व्यवस्था

सरकार ने उन लोगों के लिए भी व्यवस्था रखी है जिनके पास अभी आधार नहीं है. ऐसे लोग आधार के लिए एनरोलमेंट कर सकते हैं.

Photo: Getty

ऑप्शनल ID का इस्तेमाल

जब तक आधार नंबर जारी नहीं होता, तब तक वे वैकल्पिक पहचान पत्र के जरिए स्कीम का फायदा ले सकते हैं.

Photo: AFP

इन डॉक्यूमेंट से होगा काम

इसके लिए वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज मान्य होंगे. साथ ही आधार एनरोलमेंट की रसीद भी दिखानी होगी.

Photo:  Getty

वेरिफिकेशन और एनरोलमेंट

मंत्रालय इस पूरे प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ऑथराइज़्ड एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगा. 

Photo:  Getty

बनेंगे एनरोलमेंट सेंटर 

जरूरत पड़ने पर खास एनरोलमेंट सेंटर भी बनाए जाएंगे. जमा किए गए दस्तावेज और आधार एनरोलमेंट स्टेटस की जांच सिस्टम के जरिए की जाएगी.

Photo:  Getty

OTP के जरिए वेरिफिकेशन

अगर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन काम नहीं करता है तो OTP के जरिए वेरिफिकेशन किया जा सकेगा.

Photo:  Getty

QR कोड स्कैन या e-KYC

अगर दोनों तरीके काम नहीं करते हैं, तो ऑफलाइन वेरिफिकेशन जैसे आधार QR कोड स्कैन या e-KYC डॉक्यूमेंट के जरिए पहचान की जाएगी.

Photo:  Getty

फर्जीवाड़ों पर रोक

यह कदम सिर्फ एक प्रोसेस में बदलाव नहीं है, बल्कि बड़ी पॉलिसी का हिस्सा है. इससे सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचेगी और फर्जीवाड़ों पर रोक लगेगी.

Photo:  Simpleenergy.com

Read Next