सड़क के खतरे पहले ही बताएगा टायर, आ गया AI से लैस 'Cyber Tyre'

10 May 2026

By; Ashwin Satyadev

Pirelli के नए टायर

दुनिया की मशहूर टायर कंपनी Pirelli ने एक ऐसी नई तकनीक पेश की है, जो ड्राइविंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकती है.

Video: Insta/@Pirelli

Cyber Tyre

इसका नाम है Cyber Tyre, जिसे दुनिया का पहला 'बात करने वाला' टायर कहा जा रहा है. ये टायर न केवल स्मार्ट है बल्कि एडवांस सेफ्टी से लैस है.

Video: Insta/@Pirelli

टायर में AI का इस्तेमाल

Pirelli ने स्वीडन की डीप टेक कंपनी यूनिर्वसेस के साथ समझौता किया है. इससे अब टायर टेक्नोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ेगा.

Photo: Screengrab

टायर करेगा एनालिसिस

इस नए समझौते के तहत Univrses की AI बेस्ड कंप्यूटर विजन 3DAI तकनीक को पिरेली के Cyber Tyre सिस्टम में शामिल किया जाएगा.

Photo: Screengrab

कई सेंसर से लैस

इस खास टायर में ऐसे स्मार्ट सेंसर लगे हैं, जो गाड़ी के सिस्टम से सीधे कम्यूनिकेट करते हैं और हर जरूरी जानकारी तुरंत शेयर करते हैं.

Photo: Screengrab

देखें कैसा है ये टायर

इससे गाड़ी की सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो जाती हैं. तो आइये देखें कैसा है ये साइबर टायर?

Photo: Screengrab

कैसे काम करता है

Cyber Tyre के अंदर छोटे-छोटे सेंसर लगे होते हैं, जो टायर के प्रेशर, तापमान और उसकी मूवमेंट को लगातार मापते रहते हैं. 

Photo: Screengrab

ECU को जाती है जानकारी

यह सारी जानकारी तुरंत गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट यानी ECU तक पहुंच जाती है. इसके बाद गाड़ी का सिस्टम उसी हिसाब से खुद को एडजस्ट करता है.

Photo: Screengrab

सेफ्टी और परफॉर्मेंस

इस तकनीक की सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी के सेफ्टी सिस्टम जैसे ABS और ESP को रियल-टाइम डेटा देता है.

Photo: Screengrab

कंट्रोल में रहती है कार

इससे ब्रेकिंग, स्टेबिलिटी और ट्रैक्शन बेहतर हो जाते हैं. यानी खराब सड़क या अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में भी गाड़ी ज्यादा कंट्रोल में रहती है.

Photo: Screengrab

बेहद स्मार्ट है ये टायर

Cyber Tyre सिस्टम इतना स्मार्ट है कि यह टायर के टाइप, मॉडल और उसके घिसने की स्थिति को खुद पहचान सकता है.

Photo: Screengrab

होती है सेफ ड्राइविंग

इसके आधार पर गाड़ी अपने परफॉर्मेंस सेटिंग्स को बदल लेती है, जिससे ड्राइविंग हमेशा सही और सुरक्षित बनी रहती है.

Photo: Screengrab

ब्राइट है फ्यूचर

भविष्य में इसमें व्हीकल-टू-एवरीथिंग (V2X) तकनीक का इस्तेमाल होगा. जिससे यह टायर सड़क की जानकारी और खतरे को दूसरी गाड़ियों को भी भेज सकेगी.

Photo: Screengrab

ड्राइवर को पूरी जानकारी

Cyber Tyre की मदद से ड्राइवर को टायर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सीधे गाड़ी के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर मिलती रहती है.

Photo: Screengrab

खतरे से पहले अलर्ट

इससे समय रहते टायर की समस्या का पता चल जाता है और किसी बड़े खतरे से बचा जा सकता है.

Photo: Screengrab

इससे समय रहते टायर की समस्या का पता चल जाता है और किसी बड़े खतरे से बचा जा सकता है.

Read Next