सरकार ने कहा 'स्विच टू CNG'! देखें 34KM का माइलेज देने वाली कारें

29 March 2026

By; Aaj Tak Auto

पश्चिम एशिया में जंग

पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के चलते दुनिया भर में क्रूड ऑयल की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इसका सीधा असर भारत में भी देखने को मिल रहा है.

Photo: AP

अफवाहों पर न दें ध्यान

हालांकि सरकार लगातार लोगों आश्वस्त कर रही है कि, देश में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी की कोई कमी नहीं है. लोग किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें.

Photo: Freepik

पेट्रोल पंपों पर भीड़

बावजूद इसके देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में लोगों का ध्यान ज्यादा माइलेज वाली कारों की तरफ गया है.

Photo: ITG

सरकार की अपील

इस बीच पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने लोगों से सीएनजी वाहनों पर स्चिच करने की अपील की है. क्योंकि ये ज्यादा किफायती और इको-फ्रेंडली ऑप्शन है.

Photo: X/@PetroleumMin

CNG कारों की ख़ास बात

सीएनजी कारों की ख़ास बात ये होती है कि, इन्हें केवल स्टार्ट करने के लिए पेट्रोल की जरूरत होती हैं. वहीं टाटा की कारें डायरेक्ट CNG पर भी स्टार्ट हो जाती हैं. 

Photo: ITG

बेस्ट माइलेज वाली कारें

आज हम आपके लिए देश की बेस्ट माइलेज सीएनजी कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. जो न केवल बेहतर ऐवरेज के लिए मशहूर हैं, बल्कि सस्ती भी हैं.

Video: Ashwin Satyadev/ITG

कीमत: 4.99 लाख

मारुति वैगनआर 1.0 लीटर और 1.2 लीटर दो इंजन ऑप्शन में आती है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.35 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 34.05 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. 

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Wagon R

कीमत: 4.70 लाख

मारुति सेलेरियो 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 26.68 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 34.43 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Celerio

कीमत: 4.57 लाख

टाटा टिएगो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये कार पेट्रोल मोड में 20 किमी/लीटर और सीएनजी मोड में 26 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है.

Photo: cars.tatamotors.com

Tata Tiago

कीमत: 3.70 लाख

मारुति ऑल्टो के10 में भी कंपनी ने 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.39 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 33 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. 

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Alto K10 

कीमत: 3.50 लाख

मारुति एस-प्रेसो में भी कंपनी ने 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 25.30 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 32.73 किमी/किग्रा तक का माइलेज दिया है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti S-Presso

Read Next