2028 से दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल स्टूकर-बाइक, जारी हुआ EV ड्राफ्ट
11 Apr 2026
By: Aajtak Auto
जारी हुई पॉलिसी
दिल्ली सरकार ने राज्य की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030 ड्राफ्ट को जारी कर दिया है. इसमें राज्य में ईवी को लेकर प्यूचर प्लानिंग की जानकारी दी गई है.
Photo: royalenfield.com
पब्लिक के लिए उपलब्ध
इस ड्राफ्ट को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के ईवी सेल ने जारी किया है. ये ड्राफ्ट 30 दिनों तक पब्लिक डोमेन में रहेगा, जिस पर स्टेक होल्डर्स अपनी राय दे सकते हैं.
Photo: royalenfield.com
प्रदूषण कम करना है
इस पॉलिसी में वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने का लक्ष्य रखा गया है. वाहनों ने निकलने वाला धुआं दिल्ली प्रदूषण की एक बड़ी वजह है.
Photo: royalenfield.com
नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
इस प्रपोजल में एक मुख्य बात वाहनों को लेकर दी गई डेडलाइन है. दरअसल, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन होगा.
Photo: heromotocorp.com
पेट्रोल टू-व्हीलर होंगे बैन
वहीं 1 अप्रैल 2028 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन होगा. इसके साथ ही पॉलिसी में कमर्शियल फ्लीट को लेकर भी जानकारी दी गई है.
Photo: ITG
कैब सर्विस के लिए नियम
1 जनवरी 2026 से कोई भी ICE इंजन व्हीकल एग्रीगेटर बेस्ड ऑपरेशन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. यानी कैब सर्विस में पेट्रोल टू-व्हीलर्स का इस्तेमाल भी नहीं हो पाएगा.
Video: Hero Motocorp
धीरे-धीरे होगा ट्रांजिशन
मौजूदा बीएस 6 टू-व्हीलर्स को सिर्फ 31 दिसंबर 2026 तक के लिए परमिशन दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि ये ट्राजिशन चरणों में होगा.
Photo: ITG
क्या है पॉलिसी का मतलब
इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली में ना सिर्फ पेट्रोल थ्री-व्हीलर्स बल्कि पेट्रोल टू-व्हीलर्स भी आने वाले दिनों में रजिस्टर नहीं हो पाएंगे.
Photo: ITG
इस बात का रखें ध्यान
इसके लिए सरकार ने 1 अप्रैल 2028 तक की सीमा तय की है. इस तारीख से दिल्ली पेट्रोल दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा.