25 May 2026
Credit: Credit Name
पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल की कीमत बढ़ चुकी है. इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये और डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
लगातार बढ़ते फ्यूल प्राइस ने लोगों के जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसी कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो शानदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं.
Photo: Getty
अच्छी बात ये है कि, इन कारों की शुरुआती कीमत केवल 3.50 लाख रुपये है. और ये कारें छोटी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.
Photo: Freepik
मारुति सिलेरियो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 किमी प्रतिलीटर और सीएनजी मॉडल 34 km/kg तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल मॉडल 19 kmpl और CNG तकरीबन 28km/kg का माइलेज देता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
KWID में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये कार 21-22 किमी/लीटर तक माइलेज देती है. SUV लुक के चलते ये कार ख़ासी मशहूर है.
Photo: Renault.co.in
मारुति ऑल्टो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल मॉडल 24-25 kmpl और CNG मॉडल तक 33-34 km/kg तक माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी प्रतिलीटर और CNG मॉडल 32 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
यहां पर कारों की कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार दी गई है. माइलेज मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, रियल वर्ल्ड में इसमें भिन्नता संभव है.
Photo: Freepik