6.34 लाख कीमत... 28KM माइलेज! सस्ती CNG फैमिली एसयूवी कारें

23 March 2026

BY: Aaj Tak Auto

पश्चिमी एशिया में जंग

पश्चिमी एशिया में हालात लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं. जंग के बीच ऑयल सप्लाई डिस्टर्ब होने के चलते तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

Photo: Screengrab

बढ़ गए पेट्रोल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते देश में प्रीमियम पेट्रोल के प्राइस करीब 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं.

Photo: jiobp.com

फ्यूज सेविंग ऑप्शन

ऐसे में भारतीय कार खरीदारों की नजरें अब किफायती और फ्यूल सेविंग ऑप्शन पर टिक गई हैं.

Video: ITG

CNG है बेस्ट ऑप्शन

इस मामले में CNG कारें बेस्ट ऑप्शन बनकर उभरी हैं. अच्छी बात ये है कि, मार्केट ट्रेंड को देखते हुए अब एसयूवी कारें भी CNG ऑप्शन में आ रही हैं.

Photo: PTI

देखें सस्ती CNG एसयूवी की लिस्ट

लो रनिंग कॉस्ट, बेहतर माइलेज और किफायती CNG एसयूवी कारें ख़ासी मशहूर हैं. आइये देखें सबसे सस्ती सीएनजी एसयूवी कारों की लिस्ट-

Photo: PTI

कीमत: 6.34 लाख

डीलर लेवल पर रेट्रोफिट CNG किट के साथ आने वाली मैग्नाइट में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इस पर कंपनी 3 साल या 1 लाख किमी तक की वारंटी दे रही है.

Photo: Nissan.in

Nissan Magnite

कीमत: 6.70 लाख

टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी पंच सीएनजी में ने 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है. इसका सीएनजी वेरिएंट 26 किमी तक का माइलेज देता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Punch

कीमत: 7.00 लाख

Exter में कंपनी ने 1.2 लीटर बायो-फ्यूल कप्पा पेट्रोल CNG इंजन दिया है. इसका सीएनजी वेरिएंट 27 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Hyundai.com

Hyundai Exter

कीमत: 7.79 लाख 

मारुति फ्रांक्स CNG में 1.2 लीटर की क्षमता का K-सीरीज़ डुअलजेट इंजन मिलता है. ये SUV 28.51 किमी/किग्रा का माइलेज देती है.

Photo: Nexaexperience.com

Maruti Fronx

कीमत: 8.23 लाख 

नेक्सन सीएनजी में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल मिलता है. ये एसयूवी 24 किमी/किग्रा का माइलेज देती है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata Nexon 

कीमत: 13.00 लाख

मारुति ग्रैंड विटारा के CNG वेरिएंट में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका CNG वेरिएंट 26.6 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Photo: Nexaexperience.com

Maruti Grand Vitara 

कीमत: 13.00 लाख

मारुति विक्टोरिस में भी कंपनी ने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है. इसका सीएनजी वेरिएंट 27 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Victoris 

Read Next