1 June 2026
By: Aaj Tak Auto
नए महीने की शुरुआत के साथ ही कार कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार भी भारतीय ऑटो बाजार में जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली है.
Photo: Marutisuzuki.com
लगभग सभी बड़ी कार कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. खास बात यह रही कि कुछ कंपनियों ने डबल डिजिट में ग्रोथ दर्ज की.
Photo: Freepik
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. ऐसे में ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार लगातार तेज होती नजर आ रही है.
Photo: ITG
टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से महिंद्रा और हुंडई को पछाड़ कर नंबर 2 पोजिशन पर कब्जा किया है. तो आइये देखें किसने बेची कितनी कारें.
Photo: ITG
किआ इंडिया ने कुल 27,586 वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 22,315 यूनिट्स के मुकाबले 23.6% ज्यादा है.
Photo: Kia.com
टोयोटा ने मई में 33,128 वाहनों की बिक्री की है. यह आंकड़ा पिछले साल इसी महीने की 30,864 यूनिट्स के मुकाबले 7% ज्यादा है.
Photo: toyotabharat.com
हुंडई ने कुल 47,837 वाहनों की बिक्री की है. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.
Photo: Hyundai.com
महिंद्रा ने कुल 58,021 गाड़ियों की बिक्री की है. जो पिछले साल बेचे गए 52,431 यूनिट्स के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है.
Photo: auto.mahindra.com
टाटा मोटर्स ने मई में कुल 59,790 गाड़ियों की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 42,040 यूनिट के मुकाबले 42% ज्यादा है.
Photo: cars.tatamotors.com
मारुति सुजुकी ने कुल 1,90,337 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 1,35,962 यूनिट के मुकाबले काफी ज्यादा है.
Photo: cars.tatamotors.com