3 March 2026
By; Aaj Tak Auto
अप्रैल 2026 में भारत के पैसेंजर व्हीकल (PV) बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली. जहां कार कंपनियों बीते महीने जमकर कारों की बिक्री की.
Video: ITG
एक तरफ मारुति सुजुकी ने 1.87 लाख रिकॉर्ड कारें बेची. वहीं टाटा मोटर्स ने एक बार फिर महिंद्रा और हुंडई को पछाड़ अपनी ताकत साबित की है.
Photo: Screengrabs
तो आइये देखें बीते अप्रैल में डोमेस्टिक मार्केट के टॉप-5 बेस्ट सेलिंग ब्रांड्स की लिस्ट और जानें किसने कितनी कारें बेची हैं.
Photo: Nexaexperience.com
टोयोटा ने बीते अप्रैल में कुल 30,159 यूनिट की वाहनों की बिक्री की है. जो बीते मार्च में बेचे गए 35,125 यूनिट के मुकाबले -14.1% कम है.
Photo: toyotabharat.com
हुंडई की मंथली सेल्स 5.7% घटी है. कंपनी ने इस दौरान कुल 51,902 कारों की बिक्री की और चौथे पोजिशन पर बनी रही. मार्च में कंपनी ने कुल 55,064 कारें बेची थी.
Photo:Hyundai.com
महिंद्रा की मंथली सेल्स भी 6.5% घटी लेकिन थर्ड पोजिशन बरकरार रहा. अप्रैल में कंपनी ने कुल 56,331 वाहन बेचे जो बीते मार्च में 60,272 यूनिट था.
Photo: Mahindra.auto.com
महिंद्रा-हुंडई को पछाड़ टाटा दूसरे नंबर पर काबिज है. टाटा ने अप्रैल में कुल 59,000 कारें बेची, जो मार्च में बेचे गए 66,971 यूनिट के मुकाबले 11.9% कम है.
Photo: Cars.tatamotors.com
मारुति सुजुकी हमेशा की तरह नंबर वन रही है. कंपनी ने कुल 1,87,704 कारें बेची, जो मार्च में बेचे गए 1,69,428 यूनिट के मुकाबले 10.8% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.com