देश में 83.5 लाख से ज्यादा EV, जमकर बिक रहीं ये इलेक्ट्रिक कारें
9 April 2026
By; Ashwin Satyadev
हो रहा है बदलाव
भारत की सड़कों पर 'साइलेंट' लेकिन एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बिना शोर किए, बिना धुआं उड़ाए, इलेक्ट्रिक गाड़ियां धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं.
Video: ITG
EV की रफ्तार
साल 2026 की शुरुआत के सिर्फ तीन महीनों में ही EV की बिक्री जिस रफ्तार से बढ़ी है, वो साफ इशारा है कि देश अब पेट्रोल-डीजल वाली सोच से आगे निकलने लगा है.
Photo: Mercedesbenz.com
3 महीने में 7 लाख EV
पहले क्वार्टर यानी Q1 2026 में EV की कुल बिक्री 6,96,769 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 35.5% ज्यादा है.
Photo: Byd.com
EV का मार्केट शेयर 9%
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन डाटा के मुताबिक, इस दौरान कुल वाहन बिक्री 78,89,101 यूनिट रही, जिसमें EV की हिस्सेदारी 9% है.
Photo: hyundai.com
83.5 लाख से ज्यादा EV
देश में अब 83.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर हो चुके हैं, जो इस बदलाव की बड़ी तस्वीर दिखाते हैं.
Photo:Cars.tatamotors.com
बेस्ट सेलिंग EV ब्रांड
इस दौरान सेल्स चार्ट में बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है. देसी कंपनी ने सेकंड पोजिशन पर रही MG को पीछे छोड़ दिया है. देखें टॉप 5 बेस्ट सेलिंग EV ब्रांड की लिस्ट-
Photo:ITG
बेस्ट सेलिंग EV ब्रांड
वियतनामी कंपनी विनफास्ट ने मार्च में कुल 691 यूनिट कारों की बिक्री की है. जो बीते फरवरी में बेचे गए 384 यूनिट के मुकाबले 79.95% ज्यादा है.
Photo:Vinfast.com
5. VinFast
यूनिट बिक्री: 949
मारुति चौथे नंबर पर है. मार्च में कंपनी ने 949 इलेक्ट्रिक कार बेचे हैं. जो फरवरी में बेचे गए 214 के मुकाबले 343% ज्यादा है. कंपनी के पास केवल e Vitara है.
Photo:Mexaexperience.com
4. Maruti Suzuki
यूनिट बिक्री: 5,141
एमजी मोटर तीसरे पायदान पर आ गई है. मार्च में कंपनी ने कुल 5,141 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. जो फरवरी के 3,312 यूनिट के मुकाबले 55% ज्यादा है.
Photo:Mgmotors.com
3. MG Motor
यूनिट बिक्री: 5,244
महिंद्रा सेकंड पोजिशन पर है. मार्च में कंपनी ने कुल 5,244 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. जो फरवरी में बेचे गए 2,913 यूनिट के मुकाबले 79.99% ज्यादा है.
Photo:Mahindra.com
2. Mahindra
यूनिट बिक्री: 8,253
टाटा EV सेगमेंट की लीडर है. मार्च में कंपनी ने कुल 8,253 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. जो फरवरी में बेचे गए 5,568 यूनिट के मुकाबले 48.22% ज्यादा है.