आ गया धूप से चलने वाला 'SOLAR' स्कूटर! कीमत है इतनी

3 August 2026

By: Ashwin Satyadev

आ गया नया सॉल्यूशन

अगर आपको बार-बार इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को चार्ज करना झंझट लगता है, तो अब इसका नया समाधान सामने आ गया है. 

Photo: Riverindi.com

धूप से चार्ज होगा स्कूटर

अमेरिका की कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी Otherlab ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर पेश किया है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होगा.

Photo: lightfoot.solar

सिटी राइड के लिए बेस्ट

कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर खास तौर पर शहर के छोटे-छोटे राइड्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. जिसका इस्तेमाल डेली यूज के लिए बेस्ट है.

Photo: lightfoot.solar

लगे हैं दो सोलर पैनल

Lightfoot की बॉडी में लगे दो 120 वॉट के सोलर पैनल हैं. ये पैनल स्कूटर के दोनों तरफ लगाए गए हैं और धूप मिलने पर बैटरी को चार्ज करते रहते हैं.

Photo: lightfoot.solar

30 किमी की एक्स्ट्रा रेंज

अच्छी धूप मिलने पर ये स्कूटर एक दिन में करीब 30 किलोमीटर तक की एक्स्ट्रा ड्राइविंग रेंज दे सकते हैं.

Photo: lightfoot.solar

हर घंटे 5 किमी

कंपनी का दावा है कि हर एक घंटे की तेज धूप से करीब 5 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.

Photo: lightfoot.solar

बिजली और पैसे की बचत

यानी अगर स्कूटर दिनभर बाहर खड़ा रहे, तो बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बिजली की भी बचत होगी.

Photo: lightfoot.solar

45.2 लीटर का स्टोरेज

सामान ढोने के लिए भी ये स्कूटर काफी मुफीद है. इसमें 45.2 लीटर का लॉक होने वाला स्टोरेज बॉक्स दिया गया है, जिसमें करीब 20 किग्रा तक का सामान रखा जा सकता है. 

Photo: lightfoot.solar

जरूरत का पूरा सामान

इसमें ग्रॉसरी, ऑफिस बैग, हेलमेट या दूसरी चीजें रखी जा सकती हैं. यह स्टोरेज को नीचे की तरफ रखा गया है, जिससे स्कूटर का बैलेंस बेहतर बना रहता है.

Photo: lightfoot.solar

सिर्फ बैटरी पर 60 किमी

सोलर पैनल के अलावा इसमें लिथियम-आयन बैटरी भी दी गई है. कंपनी के अनुसार, सिर्फ बैटरी पर यह स्कूटर 60 किलोमीटर तक चल सकता है.

Photo: lightfoot.solar

90 मिनट में चार्ज

जरूरत पड़ने पर इसे चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है और लगभग 90 मिनट में इसकी बैटरी 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

Photo: lightfoot.solar

रीजेनरेटिव ब्रेकिंग

इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो ब्रेक लगाने के दौरान थोड़ी एनर्जी वापस बैटरी में भेजने का काम करता है.

Photo: lightfoot.solar

वॉटरप्रूफ टचस्क्रीन

साथ ही 2.8 इंच की वॉटरप्रूफ टचस्क्रीन पर स्पीड, बैटरी, लाइट और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई देती है.

Photo: lightfoot.solar

टॉप स्पीड

Lightfoot में दोनों पहियों में 750-750 वॉट के दो ब्रशलेस हब मोटर दिए गए हैं. इसकी टॉप स्पीड 32 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Photo: lightfoot.solar

गियर, क्लच या पैडल नहीं

इसमें सिर्फ थ्रॉटल घुमाकर स्कूटर चलाया जा सकता है. गियर, क्लच या पैडल की जरूरत नहीं पड़ती.

Photo: lightfoot.solar

बेहतर कंट्रोल

बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, 10 इंच के पहिए, आगे और पीछे मोटरसाइकिल जैसा सस्पेंशन और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. 

Photo: lightfoot.solar

62 किग्रा वजन

करीब 62 किग्रा वजनी इस स्कूटर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसके कई पार्ट्स को जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सके.

Photo: lightfoot.solar

कीमत कितनी है?

Otherlab Lightfoot की शुरुआती कीमत 4,995 अमेरिकी डॉलर (करीब 4.75 लाख रुपये) है. इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Photo: lightfoot.solar

किसके लिए है स्कूटर

यह स्कूटर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो शहर के छोटे सफर के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं.

Photo: lightfoot.solar

क्या भारत में होगा लॉन्च

फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अमेरिकी बाजार में ही लॉन्च किया गया है. इसे भारत में पेश किए जाने की कोई योजना नहीं है.

Photo: lightfoot.solar

Read Next