28 Aug 2026
By: Aajtak Auto
ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में एक नए स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Ola S1Z को पेश किया है, जो दमदार रेंज के साथ आता है.
Video: Ola electric
ये ओला का पहला मास मार्केट स्कूटर है, जिसमें कंपनी की भारत सेल एलएफपी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
Photo: olaelectric.com
ओला एस1जेड (Ola S1Z) में कंपनी ने 46 सीरीज एलएफपी सेल प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी यूज की है, जो ओला गीगाफैक्टरी में तैयार की गई है.
Photo: olaelectric.com
कंपनी का कहना है कि स्कूटर को इस विश्वास से तैयार किया गया है कि वैल्यू सेगमेंट के ग्राहकों को टेक्नोलॉजी, सेफ्टी या परफॉर्मेंस में समझौती नहीं करना चाहिए.
Photo: olaelectric.com
ये स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें 3.1 kWh और 5.1 kWh की बैटरी का विकल्प मिलता है, जो अलग-अलग प्राइस पर आते हैं.
Photo: olaelectric.com
3.1 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 5.1kWh बैटरी वाले की कीमत 99,999 रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: olaelectric.com
रेंज की बात करें, तो ओला का दावा है कि 3.1kWh बैटरी वाला स्कूटर 179 किलोमीटर और 5.1kWh बैटरी वाला वेरिएंट 301 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगा.
Photo: olaelectric.com
भारत सेल एलएफपी टेक्नोलॉजी को खुद बनाने की वजह से कंपनी ने बैटरी कॉस्ट को कम कर लिया है. किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे ज्यादा कीमत बैटरी की होती है.
Photo: olaelectric.com
Ola S1Z चार कलर- वॉइट, एन्थ्रेसाइट, स्काई स्प्लैश ब्लू और माचा ग्रीन में आता है. स्कूटर MoveOS 5 पर काम करता है.
Photo: olaelectric.com