1 रुपये में 5Km का सफर... Ola ने 60 हजार रुपये सस्ती की दमदार बाइक

02 Apr 2026

By: Aajtak Auto

मार्च में मेगा कमबैक

मार्च महीने में ओला ने मार्केट में अपनी वापसी की है. जहां फरवरी में कंपनी की सेल 3,973 यूनिट्स पर ही सिमट गई थी. मार्च में 150 परसेंट की ग्रोथ मिली है.

Photo: olaelectric.com

150% बढ़ी सेल 

वाहन डेटा के मुताबिक मार्च महीने में कंपनी ने 10,117 गाड़ियां बेची हैं. अब कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों को घटा दिया है.

Photo: olaelectric.com

60 हजार रुपये हुई सस्ती

Ola Roadster X+ 9.1 kWh की कीमतों में कुछ रुपयों की नहीं बल्कि 60 हजार रुपये की कटौती हुई है. अब ये बाइक पहले के मुकाबले बहुत सस्ती हो गई है. 

Video: Ola

अब कितने में मिलेगी 

इस बाइक को कंपनी ने 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत अब घटकर 1,29,999 रुपये हो गई है.

Photo: olaelectric.com

लेकिन इसमें है कैच 

ओला अपनी रोडस्टर एक्स प्लस 9.1 kWh को एक सीमित समय के लिए बेचेगी. आप इसे ओपन सेल में नहीं खरीद पाएंगे. 

Photo: olaelectric.com

सीमित समय की डील

इसकी पहली पर्चेज विंडो 3 अप्रैल को खुलेगी, जहां से शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक इस बाइक को नई कीमतों पर खरीद पाएंगे. 

Photo: olaelectric.com

501KM की रेंज 

ये बाइक भारत में डेवलप किए गए 4680 भारत सेल के साथ आती है. बाइक IDC क्लेम्ड 501 किलोमीटर रेंज के साथ आती है. 

Photo: olaelectric.com

फुल चार्ज करने में खर्च

इसमें 9.1 kWh का बैटरी पैक है. ऐसे में अगर आप 10 रुपये प्रति यूनिट के रेट से बाइक को चार्ज करेंगे, तो इसके फुल चार्ज होने में 91 रुपये का खर्च आएगा. 

Photo: olaelectric.com

1 रुपये में 5Km का सफर

ऐसे में बाइक 1 रुपये के लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यानी आपको इसकी रनिंग कॉस्ट किसी भी पेट्रोल बाइक के मुकाबले बहुत कम पड़ेगी.

Photo: olaelectric.com

Read Next