सस्ते में मिलेंगे बाइक और स्कूटर, इस कंपनी ने किया नवरात्रि ऑफर का ऐलान

19 Mar 2026

By: Aajtak Auto

कैश डिस्काउंट मिलेगा 

ओला इलेक्ट्रिक ने नवरात्रि महोत्सव का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी अपने स्कूटर्स और बाइक्स पर 30 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. 

Photo: Ola Electric

ये बेनिफिट्स डिस्काउंट, कैशबैक और वारंटी के रूप में मिलेंगे. ये ऑफर सीमित समय के लिए है, जो ओला S1 और रोडस्टर बाइक पर मिल रहा है. 

Photo: Ola Electric

ओला के इस ऑफर का फायदा नवरात्रि के 9 दिनों तक मिलेगा. इसके तहत कंपनी Ola S1 पर 9,999 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है. 

Photo: Ola Electric

इसके अलावा कंपनी 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है. कंपनी ने हाल में ही Roadster लाइनअप की प्राइसिंग को रिवाइज किया है. 

Photo: Ola Electric

Roadster बाइक खरीदने वालों को 10 हजार रुपये का कैशबैक डिस्काउंट EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा. ये ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर है. 

Photo: Ola Electric

इसके साथ ही ओला ने मुहूर्त महोत्सव ऑफर का भी ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी 90 मिनट की विंडो में ईवी को स्पेशल प्राइस पर बेचेगी. 

Photo: Ola Electric

S1 Pro+ के 4kWh मॉडल को आप 99,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Roadster X+ 4.5 kWh वेरिएंट को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Photo: Ola Electric

ओला के पोर्टफोलियो में कई स्कूटर और बाइक का विकल्प मिलता है. हालांकि, इस वक्त कंपनी की सेल काफी कम हो गई है. 

Photo: Ola Electric

कभी ओला का मार्केट में दबदबा था. अब कंपनी टॉप 5 से बाहर हो गई है. कंज्यूमर्स को लुभाने के लिए कंपनी ने नए-नए ऑफर्स का ऐलान कर रही है.

Photo: Ola Electric

Read Next