OLA ने चुपके से किया खेल, हो गया तगड़ा कमबैक! 150% बढ़ी बिक्री

2 April 2026

By; Aaj Tak Auto

ओला की शानदार वापसी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक समय चुनौतियों से जूझ रही ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बीते मार्च में शानदार वापसी की है.

Photo: olaelectric.com

150% बढ़ी बिक्री

VAHAN डेटा के अनुसार ओला ने मार्च में 10,117 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. जो फरवरी में 3,973 यूनिट के मुकाबले 150% ज्यादा है.

Photo: olaelectric.com

ताबड़तोड़ मिले ऑर्डर

महीने के आखिरी हफ्ते में हर दिन 1,000 से ज्यादा ऑर्डर मिलने लगे, जिससे एक बार फिर से ओला ने EV गेम में तगड़ा कमबैक कर लिया है.

Photo: olaelectric.com

V-शेप रिकवरी

कंपनी ने इस तेजी को "V-शेप रिकवरी" बताया है, यानी गिरावट के बाद तेज उछाल. मार्च के पूरे महीने में कंपनी की बिक्री लगातार बढ़ती हुई नजर आई.

Photo: olaelectric.com

क्या कहते हैं CEO

कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि, ओला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. सर्विस, सेल्स और कस्टमर एक्सपीरियंस हर फ्रंट पर जबरदस्त सुधार हुआ.

Photo: ITG

महीने के अंत में रफ्तार

"महीने के अंत तक रोजाना 1,000 से ज्यादा ऑर्डर्स दर्ज हुए, जबकि कुल रजिस्ट्रेशन 10,000 यूनिट के पार पहुंच गया. यह 150% मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ है."

Photo: olaelectric.com

लीडर बनने की उम्मीद

भाविश ने कहा कि, हम ग्राहकों का भरोसा जीत रहे हैं, बहुत जल्द लीडरशिप पोजिशन वापस हासिल करेंगे.

Photo: olaelectric.com

ये प्लान बना गेमचेंजर

पिछले कुछ महीनों में सर्विस से जुड़ी शिकायतों ने ग्राहकों का भरोसा कमजोर कर दिया था. इसे ठीक करने के लिए कंपनी ने अपने पूरे सिस्टम में बदलाव किए. 

Photo: ITG

सर्विस में सुधार

अब 80% से ज्यादा गाड़ियों को उसी दिन सर्विस मिल रही है. इसके लिए स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई बेहतर की गई, डायग्नोसिस तेज किया गया है.

Photo: olaelectric.com

नई स्कीम्स का भी फायदा

ओला ने हाल ही में 'EndICEAge' कैंपेन चलाया, जिसने इस सुधार में अहम भूमिका निभाई. इस अभियान के तहत ग्राहकों को कई फायदे दिए जा रहे हैं.

Photo: olaelectric.com

मिलते हैं ये बेनिफिट्स

जिसमें सर्विस में देरी होने पर फ्री ओला कैब राइड, बायबैक गारंटी और 8 साल की वारंटी एक्सटेंशन. इन ऑफर्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया और बिक्री बढ़ी.

Photo: olaelectric.com

बेच डाले 10 लाख वाहन

मार्च 2026 कंपनी के लिए एक और बड़ी उपलब्धि लेकर आया. ओला भारत की पहली ईवी कंपनी बन गई है जिसने 10 लाख वाहनों की बिक्री की है.

Photo: olaelectric.com

Read Next