Ola का बड़ा धमाका, 50 हजार से कम में बेच रही स्कूटर और बाइक

27 Mar 2026

By: Aajtak Auto

 नए ऑफर का ऐलान

ओला इलेक्ट्रिक ने खास ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए नया कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत ऑफर दे रही है.

Photo: olaelectric.com

सस्ते में मिलेंगे स्कूटर

कंपनी ना सिर्फ कम कीमत में स्कूटर और बाइक बेच रही है. बल्कि बाय बैक और कई दूसरे बेनिफिट्स देकर लोगों को आकर्षित कर रही है. 

Photo: olaelectric.com

50 हजार से कम हुई कीमत

इस कैंपेन के तहत Ola Gen 3 S1 X (2 kWh) और Roadster X (2.5 kWh) को सिर्फ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

Photo: olaelectric.com

31 मार्च तक है ऑफर

इसके अलावा कंपनी 50 हजार रुपये से तक के बेनिफिट्स अपने सभी प्रोडक्ट्स पर ऑफर कर रही है. ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2026 तक है. 

Photo: olaelectric.com

कंपनी का बड़ा प्लान

कम कीमत पर इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक ऑफर करके कंपनी ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर्स को लुभाना चाहती है. 

Photo: olaelectric.com

कई दूसरे फायदे भी मिलेंगे 

ओला कंज्यूमर्स का ओनरशिप एक्सपीरियंस भी बेहतर करना चाहती है. इसके लिए कंपनी ने सर्विस ट्रस्ट गारंटी प्रोग्राम शुरू किया है.

Photo: olaelectric.com

ओला कैब वाउचर देगी

इसके तहत अगर स्कूटर या बाइक की सर्विस में देर हुई, तो कंज्यूमर्स को कॉम्प्लिमेंट्री ओला कैब वाउचर मिलेंगे, जिन्हें वे यूज कर पाएंगे. 

Photo: olaelectric.com

बायबैक गारंटी

साथ ही कंपनी ने बायबैक गारंटी का भी ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी 60 परसेंट तक की व्हीकल वैल्यू ऑफर करेगी.

Photo: olaelectric.com

8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी

ओला अपने स्कूटर और बाइक पर 8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है. अगर आप ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

Photo: olaelectric.com

Read Next