30 Apr 2026
By: Aajtak Auto
देसी कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है. ब्रांड ने ओबेन रोर ईवीओ को लॉन्च किया है.
Video Oben Electric
बाइक 99,999 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर लॉन्च हुई है, जो शुरुआती 10 हजार कस्टमर्स के लिए है. इसकी कीमत 1,24,999 रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: Oben Electric
कंपनी का कहना है कि Rorr EVO में प्रैक्टिकैलिटी के साथ परफॉर्मेंस मिलेगी, जो इसे रोज सफर करने के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है.
Photo: Oben Electric
बाइक बोल्ड और मस्कुलर प्रपोर्शन के साथ आता है. फ्रंट में प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए गए हैं. बाइक में डिटेल्स का खास ख्याल रखा गया है.
Photo: Oben Electric
Rorr EVO की टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे की है. ये बाइक 180Km की IDC रेंज ऑफर करती है. इसमें फास्ट चार्जिंग मिलेगी.
Photo: Oben Electric
बाइक को 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में 90 मिनट का वक्त लगेगा. बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 40Kmph की स्पीड पकड़ लेती है.
Photo: Oben Electric
इसके अलावा बाइक में SmartIQ फीचर मिलता है. एआई बेस्ड ये फीचर रियल टाइम में राइडिंग पैटर्न को एनालाइज करता है.
Photo: Oben Electric
एनालिसिस के आधार पर बाइक की रेंज को 15 परसेंट तक बढ़ाया जा सकता है. SmartIQ फीचर मैन्युअल इंटरवेंशन को कम करता है.
Photo: Oben Electric
बाइक में 3.4kWh की बैटरी मिलती है, जिस पर 8 साल की वारंटी है. इसमें 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जिस पर तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Oben Electric