35 रुपये में फुल चार्ज, 180Km रेंज, 15 दिनों में 25 हजार ने बुक की ये EV

19 May 2026

By: Aajtak Auto

मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

ओबेन इलेक्ट्रिक की हाल में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक बाइक रोर इवो (Rorr Evo) ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. इस बाइक को जरबदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 

Photo: Oben Electric

25 हजार हुई बुकिंग

महज 15 दिनों में इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 25 हजार के पास पहुंच गई है. ये भारत में किसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सबसे तेज बुकिंग में से एक है. 

Video: Oben Electric

जून में होगी डिलीवरी शुरू

बाइक की बुकिंग दिखाती है कि लोगों का इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति रुझान बढ़ रहा है. ओबेन का कहना है कि रोर इवो की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होगी.

Photo: Oben Electric

कितनी है कीमत?

ओबेन ने इस बाइक को 1,24,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. हालांकि, इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 99,999 रुपये है. 

Photo: Oben Electric

इस बात का रखें ध्यान 

99,999 रुपये की कीमत पर बाइक को बुक किया जा सकता है. ध्यान रखें कि ये कीमत शुरुआती 10 हजार कस्टमर्स के लिए ही है. 

Photo: Oben Electric

35 रुपये में फुल चार्ज 

ओबेने रोर इवो की पीक पावर 9किलोवॉट की है. इसमें 3.4kWh की बैटरी दी गई है, जिसे घर पर 35 रुपये के खर्च में चार्ज किया जा सकता है. 

Photo: Oben Electric

डिस्क्लेमर 

ध्यान रखें कि चार्जिंग की कीमत अलग-अलग हो सकती है. ये आपके एरिया में प्रति यूनिट चार्ज पर निर्भर करती है. साथ ही पब्लिक चार्जर यूज करने पर खर्च ज्यादा आएगा.

Photo: Oben Electric

रेंज और टॉप स्पीड 

बाइक फुल चार्ज में 180 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसे 80% चार्ज होने में 90 मिनट का वक्त लगता है.

Photo: Oben Electric

8 साल की वारंटी 

मोटरसाइकिल की बैटरी पर 8 साल की वारंटी कंपनी ऑफर कर रही है. इसमें 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Oben Electric

Read Next