03 June 2026
By: Aajtak Auto
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार बढ़ते एयर पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए सख्त कदम उठा रही है.
Photo: ITG
यूपी में इसके तहत 1 अक्टूबर से उन व्हीकल्स को फ्यूल यानी तेल नहीं मिलेगा, जिनके पास वैध पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं होगा.
Photo: ITG
एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है. इस मामले की जानकारी चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल ने दी है.
Photo: PTI
यूपी के 8 जिले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, बुलन्दशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली एनसीआर का हिस्सा हैं.
Photo: Pixabay
दिल्ली एनसीआर में एयर पॉल्यूशन के गंभीर समस्या है. इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ता है. खासकर सर्दी के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं.
Photo: PTI
इस संबंध में एक बैठक हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 में एनसीआर क्षेत्र में पॉल्यूशन लेवल पर 30 से 35 फीसदी कम करने का फैसला किया है.
Photo: ITG
नो PUCC नो फ्यूल सिस्टम के तहत, एनसीआर जिलों के 1041 पेट्रोल पंप पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरा लगाए जाएंगे.
Photo: ITG
इसके अलावा सरकार पुराने वाहनों को बंद करने और बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रमोट करने पर भी काम कर रही है.
Photo: ITG
इसके तहत एनसीआर जिलों में 26.19 लाख वाहनों की पहचान की गई है, जिनकी उम्र खत्म होने वाली है. इसमें से 37,156 को स्क्रैप कर दिया गया है.
Photo: ITG